फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर इस एक्ट्रेस ने राहुल और प्रियंका गांधी को याद दिलाया पार्टी का वादा

Fri, 19 Apr 2019 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की तेज-तर्रार प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। इस मामले में कई बॉलीवुड सितारे भी प्रियंका के समर्थन में उतर आए हैं। इन्हीं लोगों में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी हैं। उन्होंने ट्वीट कर प्रियंका का समर्थन करने के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से ये बड़ी बात भी कह दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गांधीनगर में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
ऋचा चड्ढा ने प्रियंका के इस्तीफे पर ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी को उसके लैंगिक समानता के वादे को याद दिलाते हुए उसे पूरा करने की नसीहत दे डाली। ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस, आप अपने उस वादे पर खरा उतरो जिसमें आपने लैंगिक समानता वाली पार्टी होने की बात कही थी। अगर आप उन लोगों को दोबारा जगह देते हैं तो आप अपनी उस बात से ही पलटेंगे।' राहुल और प्रियंका का नाम ऋचा ने अपने ट्वीट में टैग किया है। इस तरह देखा जाए तो प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर उन्होंने दोनों से जवाब मांगा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे मथुरा में किए गए दुर्व्यवहार से नाराज होकर इस्तीफा दिया। वह काफी दिन से इस विषय पर पार्टी नेतृत्व का ध्यान दिला रही थीं लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने लिखा कि जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले गलत लोगों को तवज्जो मिल रही है।
 

4 of 5
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
प्रियंका ने ट्वीट किया, "काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस ट्वीट के साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है जिसे विजय लक्ष्मी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chaturwedi - फोटो : ANI
दरअसल मामला मथुरा की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है जिसमें प्रियंका ने राफेल मुद्दे पर भाजपा को घेरा था। आरोप है कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद कुछ पर कार्रवाई भी हुई थी। चिट्ठी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात की गई। लेकिन ये भी लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर ये कार्रवाई रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें