देश के भविष्य को बनाने व संवारने में जिनका योगदान है अगर वो ही गलतियां करने लगें तो यह सोच पाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा कि हमारा भविष्य कैसा होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बच्चे ही किसी देश का भविष्य होते हैं और उन्हें तैयार करते हैं उनके अध्यापक। पर आज तो दिल्ली में एक प्रधानाध्यापक अध्यापक ने ही प्रदूषण कम करने के लिए चलाई गई मुहिम ऑड-ईवन का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
2 of 8
वसंत विहार के एक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने आज अपनी ईवन गाड़ी सड़क पर निकाली जिसकी वजह से उन्हें चालान भी भरना पड़ा। वहीं देश के चीफ जस्टिस ने आज फिर एक नई मिसाल कायम की।
विज्ञापन
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
3 of 8
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑड-ईवन नियम का पालन करते हुए पांचवें दिन भी कारपूल करके ही अपने दफ्तर पहुंचे। जो आम जनता के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल है।
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
4 of 8
बता दें कि मंगलवार को सड़कों पर ऑड-ईवन योजना का असर दिखाई पड़ा और सड़कों पर ना के बराबर ईवन गाड़ियां निकलीं।
विज्ञापन
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
5 of 8
गौरतलब है कि सोमवार को सभी इंफोर्समेंट एजेंसियों ने कुल 2000 चालान काटे थे जिसके डर से आज ईवन नंबर के वाहन नहीं निकले।
विज्ञापन
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
6 of 8
मंगलवार को राजधानी की अधिकतर सड़कें खाली रहीं। हालांकि एनएच-8 पर जरूर जाम रहा।
विज्ञापन
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
7 of 8
वैसे तो ये योजना राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू की गई थी लेकिन इसकी वजह से दिल्लीवासियों को रुला देने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिली है और लोग तो इसी बात से खुश हैं। उनका कहना है कि कम से कम इस योजना की वजह से घंटे भर की दूरी मात्र 20-25 मिनट में पूरी हो रही है।
आदर्श सिखाने वाले ने ही उड़ाईं ऑड-ईवन नियम की धज्जियां
8 of 8
लोग इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि चाहे उन्हें उनकी गाड़ी घर पर छोड़नी पड़ रही है लेकिन वो बहुत आराम से बिना जाम के अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो दिल्ली सरकार इस योजना को लंबे समय के लिए भी चलाने के बारे में सोच सकेगी।