दिल्ली सरकार से इस्तीफा देने के ठीक एक साल बाद आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। केजरीवाल के साथ छह सदस्यीय मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। (सभी फोटो:विवेक निगम/अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
आम आदमी का राजतिलक, किले में बदला रामलीला मैदान
2 of 7
शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। इसके बाद पूरी दिल्ली सरकार राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन करने जाएगी। फिर दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। दोपहर बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन
आम आदमी का राजतिलक, किले में बदला रामलीला मैदान
3 of 7
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद स्थित कौशांबी के अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मेट्रो की जगह इस बार वह अपनी गाड़ी में चलेंगे।
आम आदमी का राजतिलक, किले में बदला रामलीला मैदान
4 of 7
दूसरी तरफ केजरीवाल मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, जितेंद्र तोमर, संदीप कुमार व आसीम मोहम्मद खान भी अपने-अपने घर से रामलीला मैदान के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी का राजतिलक, किले में बदला रामलीला मैदान
5 of 7
सभी की मुलाकात बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के नजदीक होगी। अपने परिवार के साथ आप के वरिष्ठ नेता भी यहीं इकट्ठा होंगे। केजरीवाल के पहुंचने के बाद काफिला रंजीत सिंह फ्लाईओवर होता हुआ रामलीला मैदान की तरफ कूच करेगा।
विज्ञापन
आम आदमी का राजतिलक, किले में बदला रामलीला मैदान
6 of 7
शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल मंत्रिमंडल राजघाट जाएगा। बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी दिल्ली सचिवालय जाएंगे। सचिवालय में केजरीवाल समेत सभी मंत्री पद ग्रहण करेंगे। सूत्र बताते हैं कि दोपहर बाद कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इसमें भ्रष्टाचार रोकने के इंतजामों पर ठोस फैसला हो सकता है।
समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, भाजपा नेता किरण बेदी व कांग्रेस नेता अजय माकन सहित दिल्ली के सभी सांसदों को न्योता दिया गया है।