फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बेईज्जती करते रहे आरोपी, पुलिस ने भी नहीं की मदद, कुछ नहीं कर पाया तो खुद को ही लगा ली आग

Sun, 13 Oct 2019 03:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आशु ने थाने में लगा ली आग - फोटो : अमर उजाला
सरेआम पिता की पिटाई करने वाले मनचले बदमाशों और उन्हें बढ़ावा देने वाली पुलिस के लापरवाह रवैये से आहत एक बेटे के खुद को आग की लपटों के हवाले कर देने वाले वीडियो ने देखने वालों के भीतर तक सिहरन पैदा कर दी थी। प्रेम नगर के रहने वाले 24 वर्षीय आशु ने शुक्रवार को प्रेम नगर थाने में फेसबुक पर लाइव वीडियो बना कर खुद को आग लगा ली। दुनिया देखती रह गई, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। आशु ने अपने इस फैसले के पीछे प्रेम नगर पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आशु के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उसने थाना परिसर में इतना बड़ा कदम उठा लिया?
विज्ञापन

2 of 5
आग लगाता आशु - फोटो : अमर उजाला
हर बेटे की तरह आशु भी अपने पिता और उनके मान-सम्मान से बेहद प्रेम करता था। दशहरे के दिन जब देशभर के लोग मेले-झूले का आनंद ले रहे थे, तब आशु और उसके पिता के साथ अनजाने में ऐसी घटना हो गई जिसके कारण आग में झुलसा हुआ आशु आज सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
आशु ने थाने में खुद को लगा ली आग - फोटो : अमर उजाला
दशहरे की शाम आशु अपने पिता यादराम के साथ मेला देखने गया था। भीड़-भाड़ में आशु का कंधा अमनदीप और हरदीप से टकरा गया, जिससे अमनदीप के हाथ से मोबाइल गिरकर टूट गया। इसपर दोनों युवक गुस्सा हो गए और बीच रास्ते में सबके सामने आशु और उसके पिता की पिटाई कर दी। आशु ने प्रेम नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों का मन बढ़ता गया और वे यादराम को पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। आशु के परिवार में लोगों को डर लग रहा था, लेकिन पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंग रही थी। 

4 of 5
फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
आशु ने जांच अधिकारी हवलदार संदीप को फोन पर धमकी की जानकारी देनी चाही, लेकिन उन्होंने आशु का फोन नहीं उठाया। शुक्रवार को आरोपी युवकों ने आशु और उसके पिता पर सरेआम अपमानजनक टिप्पणी की। आशु ने सबकुछ देखा-सुना, लेकिन कुछ नहीं कर पाया। इनसब के बाबजूद पुलिस का लापरवाह रवैया उसे और परेशान कर रहा था। अपने पिता का ऐसा अपमान देख वह भावुक हो गया। इसके बाद बेबस आशु सीधा प्रेम नगर थाने पहुंचा और किरासन तेल डाल कर खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद आशु के परिवार वालों के साथ-साथ इलाके के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग शनिवार को प्रेम नगर थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। लोग इस घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाने पर पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने पहले ही बेरीकेड लगाकर रोक दिया था। बाद में आशु के पिता ने पुलिस से युवकों और उनके पिता के खिलाफ शिकायत की। वहां पहुंचे जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें