फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती नर्स की मौत का मामला गर्माया : एम्स में 500 नर्सिंग स्टाफ का हंगामा, पांच डॉक्टर निलंबित

Mon, 06 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nursingh staff strike, aims - फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग स्टाफ के भारी विरोध के चलते रविवार को एम्स प्रशासन ने पांच रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। दरअसल, अपनी सहयोगी नर्स और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के विरोध में करीब 500 नर्सिंग स्टाफ आरोपी डॉक्टरों के निलंबन की मांग पर धरने पर बैठा। नर्सिंग स्टाफ के काम बंद करने की चेतावनी के चलते देर शाम एम्स प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टरों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने निलंबन का विरोध करते हुए कमेटी की रिपोर्ट आने तक निलंबित डॉक्टरों को बहाल करने की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nursingh staff strike, aims - फोटो : अमर उजाला
एम्स परिसर में रविवार सुबह तीन घंटे तक करीब 500 नर्सिंग स्टाफ ने विरोध धरना दिया। धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मियों का कहना था कि डॉक्टरों की अनदेखी के चलते राजबीर की मौत हुई। इसलिए आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के बाद एम्स प्रशासन ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी, जिसमें फैकल्टी मेंबर, रेजिडेंट, नर्स यूनियन सदस्य और सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
nursingh staff strike, aims - फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग स्टाफ के विरोध पर एम्स प्रशासन कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कह रहा था। इस पर देर शाम नर्सिंग स्टाफ ने कामकाज बंद करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद एम्स प्रशासन ने पांच रेजिडेंट डॉक्टरों के निलंबन का आदेश जारी किया। इसमें सीनियर रेजिडेंट डॉ. दर्शना, सीनियर रेजिडेंट डॉ. अनुशा, जूनियर रेजिडेंट डॉ. अमली, सीनियर रेजिडेंट डॉ. एननिशा, जूनियर रेजिडेंट डॉ. मनीष डे शामिल हैं।

4 of 5
nursingh staff strike, aims - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि एम्स के पल्मोनरी डिपार्टमेंट में कार्यरत नर्स राजबीर कौर का 36 हफ्ते 6 दिन का गर्भ था। उसके पति मनीष का कहना है कि राजबीर 16 जनवरी को एम्स में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। दूसरे दिन पेट में बच्चे की हलचल कम होने पर इमरजेंसी में सर्जरी कर दी गई, लेकिन न बच्चा बच पाया और न ही राजबीर। सर्जरी किसी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की थी और राजबीर को एनिस्थीसिया जरूरत से अधिक दे दिया गया था। इसके चलते उसकी पानी की थैली भी फट गई। राजबीर की हालत अत्यधिक खराब होने पर करीब 20 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nursingh staff strike, aims - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच के लिए एम्स प्रबंधन ने आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। नर्सिंग स्टाफ के हंगामे के चलते तुरंत प्रभाव से पांच डाक्टरों का निलंबन गलत है। उन्हें तुरंत प्रभाव से नौकरी पर बहाल कर देना चाहिए। एसोसिएशन ने अपना मांग पत्र एम्स प्रशासन को सौंप दिया है। कमेटी की रिपोर्ट में यदि कोई डॉक्टर दोषी पाया जाता है, तो एम्स प्रशासन कोई भी कार्रवाई कर सकता है। अभी रिपोर्ट आने की इंतजार करना चाहिए।- डॉ. विजय कुमार, अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें