फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पर ट्वीट कर फंसे प्रशांत भूषण, घर के बाहर जमकर हुआ भाजपाइयों का प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत भूषण - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
भगवान कृष्ण पर व‌िवाद‌ित ट्वीट करके सुप्रीम कोर्ट के वकील व स्वराज अभ‌ियान के नेता प्रशांत भूषण बुरी तरह फंस गए हैं। जहां उन्हें अपने ट्वीट के ल‌िए सोशल मीड‌िया पर व‌िरोध झेलना पड़ा वहीं आज नोएडा के सेक्टर 14 स्थ‌ित घर के बाहर भी भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन ‌क‌िया। (फोटोः राजन राय/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
प्रशांत भूषण - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
प्रशांत भूषण के घर के बाहर भारतीय युवा मोर्चा के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन ‌क‌िया और प्रशांत के ‌ख‌िलाफ नारे भी लगाए। बता दें क‌ि उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ वकील व स्वराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने भगवान कृष्ण पर विवाविद ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा, रोमियो ने केवल एक से प्यार किया था। जबकि कृष्ण ने तो कई लड़कियों को छेड़ा था। क्या आदित्यनाथ में एंटी रोमियो स्क्वायड को एंटी कृष्ण स्क्वायड कहने की हिम्मत है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रशांत भूषण - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
प्रशांत भूषण के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। भाजपा नेताओं समेत सोशल मीडिया के आम यूजर्स ने भी प्रशांत भूषण की समझ पर सवाल उठाए। कई लोगों ने ट्वीट पर चुटकी ली और उन पर तंज भी कसे। भूषण के इस ट्वीट की चारों ओर आलोचना की गई।

4 of 5
प्रशांत भूषण - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
इसके बाद खुद प्रशांत भूषण ने मामले में सफाई दी। वहीं, स्वराज इंडिया की तरफ से भी स्पष्टीकरण आया। प्रशांत भूषण ने कहा कि उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने एंटी रोमियो पर केवल अपनी राय रखी थी। किसी की धार्मिक भावना को आहत करना उनके ट्वीट का मकसद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रशांत भूषण - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मीडिया में विज्ञप्ति जारी कर स्वराज इंडिया के प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि गुंडागर्दी रोकने के नाम पर युवक-युवती के हर संबंध को गलत बताना ठीक नहीं है। भाजपा और आरएसएस वाले देश की संस्कृति को नहीं समझते। प्रशांत भूषण का ट्वीट एंटी रोमियो स्क्वायड पर तंज है। आम लोग इस व्यंग्य को समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें