क्या रायन इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम में पढ़ने वाले प्रद्युम्न की हत्या एक से ज्यादा लोगों ने की थी? क्या बस कंडक्टर अशोक जिसे मुख्य आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है उसे फंसाया जा रहा है या वो सच में गुनहगार है? ये सारे उत्तर उस सीसीटीवी फुटेज से मिलने की संभावना है जिसे पुलिस अपनी कस्टडी में ले चुकी है और इसका अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
2 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इस सीसीटीवी फुटेज में वो वीडियो मौजूद है जिसमें वो वॉशरूम कैप्चर होता है जहां प्रद्युम्न की हत्या हुई थी। इसमें उस दिन की सभी घटनाएं कैद हुई हैं। इसके साथ ही अन्य सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है जिससे कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
रायन स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज बताते हैं कि हत्या वाले दिन 8 सितंबर(शुक्रवार) को मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर स्कूल पहुंच गया था।
4 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
एक बार जब सभी बच्चे बस से उतरकर अपनी क्लास की ओर चले गए तो ड्राइवर बस पार्क करने स्कूल कपाउंड की ओर चल दिया। इसी समय अशोक भी स्कूल के मेन गेट से अंदर घुसा और सीधा वॉशरूम की ओर चला गया जहां प्रद्युम्न की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
7 बजकर 55 मिनट पर प्रद्युम्न स्कूल में दाखिल हुआ। उसके पिता वरुण ठाकुर उसे और उसकी बहन को स्कूल के मेन गेट पर छोड़कर वापस चले गए। यह वही गेट है जहां से अशोक कुछ मिनट पहले स्कूल में दाखिल हुआ था। इसके बाद अंदर आकर जहां प्रद्युम्न की बहन अपनी क्लास की ओर चली गई वहीं प्रद्युम्न वॉशरू में चला गया।
विज्ञापन
6 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
वॉशरूम के पास लगा सीसीटीवी फुटेज दिखाता है कि अशोक और प्रद्युम्न दोनों ही एक के बाद एक वॉशरूम में गए। 7:55 से 8:05 के बीच वॉशरूम के आसपास का एरिया बिल्कुल खाली था। यह वही समय है जब अशोक वॉशरूम से बाहर आया था।
विज्ञापन
7 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस 10 मिनट के समय के बीच सीसीटीवी में कोई भी तीसरा शख्स वॉशरूम में घुसता नहीं दिखाई देता।
8 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
अशोक के वॉशरूम से निकलने के कुछ ही सेकंड बाद प्रद्युम्न रेंगता हुआ वॉशरूम के बाहर आता दिखाई देता है। इस सीसीटीवी फुटेज में वो अपनी गर्दन पर हाथ रखे हुए बाहर निकलता दिखता है।
9 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स प्रद्युम्न को खून से लथपथ देखता हुआ पाया गया है वो है स्कूल का माली। जिसने ये देखकर औरों को बताया।
10 of 11
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि पास के क्लासों से कुछ टीचर दौड़कर वहां पहुंचती हैं और बच्चे की बॉडी के आसपास खड़ी हो जाती हैं। इन सब के बीच कंडक्टर अशोक वापस सीसीटीवी में दिखाई देता है। वो प्रद्युम्न की बॉडी को उठाता है और बाद में एक टीचर की कार में डाल देता है।