फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के परिवार का खुलासा, 'प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल में मौजूद था एक काले चश्मे वाला शख्स'

Sun, 17 Sep 2017 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
ryan school - फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी कंडक्टर अशोक का परिवार मामले की सीबीआई जांच किए जाने के फैसले से बेहद खुश है। आरोपी के परिवार का कहना है कि अब सीबीआई जांच से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसे शख्स के बारे में बताया है ज‌ो हत्या के बाद तो मौजूद था लेक‌िन पुल‌िस की जांच में वह कहीं नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
ryan school - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार(15 सितंबर) को प्रद्युम्न के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे थे। वहीं उन्होंने प्रद्युम्न की हत्या की सीबीआई जांच की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 8
ryan school - फोटो : अमर उजाला
एक टीवी चैनल से बातचीत में अशोक की पत्नी ने बताया कि वो 14 सितंबर को अपने पति से मिलने गई थी। अशोक पत्नी को देखते ही रोने लगा और सबसे पहले बच्चों के बारे में पूछा कि वो कैसे हैं।

4 of 8
ryan school - फोटो : अमर उजाला
वहीं अशोक की भाभी ने बताया कि वह भी अशोक से मिलने गई थीं और उसकी पत्नी तो बेहोश हो गई थी। लेकिन अशोक ने इशारों-इशारों में उन्हें बताया कि उसे कहां-कहां मारा गया है। उन्होंने बताया कि उसे करंट व नशे का इंजेक्शन भी दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
ryan school
यहीं नहीं अशोक की भाभी ने तो ये भी बताया कि जिस दिन वारदात हुई वो बाथरूम में गया था। वहां प्रद्युम्न के अलावा दो और बच्चे भी थे, जो कराटे के कपड़े बदल रहे थे। वहां से अशोक बाहर पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास गया और जब पानी पीकर आगे बढ़ा तो उसे एक टीचर ने आवाज लगाई। टीचर चिल्लाई कि अशोक इस बच्चे को क्या हो गया है? इसे जल्दी उठाओ।
विज्ञापन

6 of 8
रयान स्कूल मर्डर, आरोपी कंडक्टर का परिवार - फोटो : ani
अशोक की भाभी का कहना है कि अशोक ने उन्हें बताया है कि जिस वक्त टीचर ने उसे आवाज लगाई उस वक्त वहां प्रिंसिपल, एक टीचर और एक छह फुट लंबा काला चश्मा पहने हुए एक आदमी खड़ा था। भाभी बोली कि इस काले चश्मे वाले शख्स के बारे में पुलिस ने अब तक कुछ पता नहीं किया है कि वह कौन था।
विज्ञापन

7 of 8
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अशोक ने अपनी भाभी को भरोसा दिलाया है कि अब वह कोर्ट में सच बोलेगा क्योंकि पहले पुलिस उसे टॉर्चर कर रही थी लेकिन अब उसे कोई डर नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
ryan school
बता दें कि बीते 8 सितंबर को सात साल के मासूम प्रद्युम्न की उसके स्कूल रायन इंटरनेशनल में बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में स्कूल के बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से ही पुलिस जांच में जुटी है लेकिन उसकी थ्योरी में इतने झोल हैं कि परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे जिसके लिए कल सीएम खट्टर ने भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही सरकार ने तीन महीने के लिए रायन स्कूल को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें