रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की मौत के बाद सरकार और स्कूल प्रशासन अभिभावकों की आलोचना झेल रहे हैं।
इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर स्कूल पर आरोप सिद्ध होता है तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
वहीं पुलिस कमिश्नर संदीप खेरवार ने प्रेस कॉंप्रेस में कहा गया है कि 7 दिन में चार्जशीट दायर की जाएगी। एक-दो दिन में चीजें साफ हो जाएंगी।
हत्या में इस्तेमाल चाकू और कपड़े को फरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने स्कूल बस कंडक्टर को तीन दिन की रिमांड में लिया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
तीन दिन की रिमांड पर कंडक्टर
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के रयान स्कूल में हुई क्लास 2 के बच्चे प्रद्युमन ठाकुर की मौत मामले में आज आरोपी बस कंडक्टर को अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ प्रद्युमन की हत्या के एक दिन बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मेरी संवेदना पीड़ित के परिवार के साथ है। उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल की मान्यता भी रद्द हो सकती है।
#Visuals from Gurugram: #RyanInternationalSchool Class 2 student murder case: Accused sent to 3 day police remand by #Gurugram court pic.twitter.com/BZkJviIkSH
— ANI (@ANI) September 9, 2017
Going to Gurugram tomorrow. Culprit won't be spared. Sympathies with child's parents: Haryana Education Minister on #Gurugram school murder pic.twitter.com/rAr6qdhbJg
— ANI (@ANI) September 9, 2017
वहीं इससे पहले आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, यह लोगों और स्कूलों के लिए चेतावनी है। इस मामले में न्याय जरूर होगा।
Unfortunate. It's like warning to ppl&schools. Justice will be served for sure: Union HRD Min Prakash Javadekar on Gurugram school murder pic.twitter.com/w3bGHWwaBb
— ANI (@ANI) September 9, 2017
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युमन की हत्या का आज दूसरा दिन है और स्कूल प्रशासन ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। अभिभावकों द्वारा आज स्कूल के बाहर किए जा रहे प्रदर्शन की वजह से स्कूल में भारी सुरक्षा बल तैनात जरूर कर दिए गए हैं। वहीं एक चौंकाने वाला खुलासा भी प्रदर्शनकारी माता-पिता ने किया है।
विज्ञापन
सहपाठी ने किया बड़ा खुलासा
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रद्युमन के क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची के पिता ने बताया कि स्कूल की मेड ने उससे प्रद्युमन की बॉटल में लगे खून के छींटे साफ साफ कराए थे। जिसके बाद बच्ची बेहद डरी हुई है।
इससे पहले बस कंडक्टर जिसने प्रद्युमन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है उसकी गिरफ्तारी हो गई है। कंडक्टर अशोक कुमार ने कहा है कि उसी ने हत्या की है और उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी और वह हर सजा भुगतने के लिए तैयार है।
वहीं गुरुग्राम से विधायक ने आज स्कूल का दौरा किया है। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद अभिभावकों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया।
मां ने लगाए यह आरोप
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ प्रद्युमन की मां का कल से ही रो-रोकर बुरा हाल है। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही हैं।
जब अभिभावकों ने शनिवार सुबह स्कूल में घुसने की कोशिश की तो स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों ने अभिभावकों को बाहर खदेड़ दिया।
Principal was indifferent when she came to hospital, put her in jail. I want to know what happened to my child, I want CBI: Mother of victim pic.twitter.com/RQNk1p89zD
— ANI (@ANI) September 9, 2017
मौजूद अभिभावक लगातार पुलिस प्रशासन हाय-हाय का नारा लगा रहे हैं। स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने पर अब प्रद्युमन के चाचा व अन्य अभिभावकों ने कहा कि अब वो सोहना रोड हाईवे पर जाम लगाएंगे।
आरोप है कि कंडक्टर को बहला-फुसला कर गुनाह कबूल करवाया है स्कूलवालों ने। जब प्रद्युमन बस से जाता ही नहीं था तो फिर ऐसा करने का क्या मतलब।
अभिभावकों का ये भी कहना है कि आखिर स्कूल के पास शराब ठेका क्यों चल रहा है। और कई मामलों के बाद भी ये स्कूल बंद क्यों नहीं हो रहा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को गला काटकर सात वर्षीय मासूम की हत्या के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। कक्षा दो में पढने वाला प्रद्युमन ठाकुर का शव सुबह स्कूल टॉयलेट में मिला।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की सूचना के बाद करीब एक हजार अभिभावक स्कूल में जमा हो गए।
गुस्साएं अभिभावकों ने स्कूल में जमकर तोडफ़ोड़ की और सिविल लाइन स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी अभिभावकों ने सड़क जाम कर दिया।
स्कूल की तरफ से संत्वना देने पहुंचे शिक्षकों को पर परिजनों ने हमला बोल दिया। पत्थर मारकर गाडिय़ों का शीशा फोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।
07.45 बजे घर से पिता वरुण ठाकुर के साथ बेटा प्रद्युमन व बेटी विधि घर से निकले
08.00 बजे दोनों बच्चे को स्कूल पर छोड़ा
08.10 बजे मां सुषमा के पास स्कूल से तबीयत खराब की सूचना गई
08.15 बजे स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई
08.25 बजे दोबारा स्कूल की तरफ से फोन आया कि बच्चे को आर्टिमिस अस्पताल ले जाया जा रहा है
08.40 बजे पुलिस की टीम स्कूल में मौका-ए-वारदात पर पहुंची
09.00 बजे आर्टिमिस अस्पताल पहंचे, यहां बच्चे को मृत घोषित किया गया
09.20 बजे फॉरेंसिक टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर सैंपल लिया, चाकू बरामद
09.30 बजे स्कूल का गेट बंद किया गया, बाहर से आने वाले को रोक दिया गया
10.00 बजे डीसीपी सिमरदीप सिंह मौके पर पहुंचे
10.10 बजे स्कूल के बाहर अभिभावकों का जमा होना शुरू हुआ
10.20 बजे डीसीपी क्राइम व डीसीपी साउथ मौका मुआयन किया
10.30 बजे स्कूल में छुट्टी कर दी गई
10.40 बजे स्कूल से बच्चों को एक-एक बाहर निकालना शुरू किया
11.00 बजे मीडिया का जमावड़ा लगना शुरू हो गया
11.10 बजे कैंपस के बाहर अभिभावक भारी संख्या में पहुंच गए
11.15 बजे पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची
11.25 बजे डीसीपी क्राइम ने सीसीटीवी कैमरे वाले कमरे में गए। वहां फुटेज देखा और सभी सामान कब्जे में लिया गया
11.45 बजे प्रद्युमन को लेकर अस्पताल गई कार्यवाहक प्रिंसिपल व कॉर्डिनेटर स्कूल पहुंची
11.50 बजे पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों का हंगामा, रोड जाम
12.15 बजे पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाया, लोग नारेबाजी करते हुए निकले
12.40 बजे लोगों की भीड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची, लोगों को किसी तरह शांत कराया गया
01.30 बजे स्कूल में अभिभावकों ने हंगामा शुरू किया
01.40 बजे स्कूल में तोड़फोड़ की गई, जमकर हंगामा, चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
02.00 बजे पुलिस ने अभिभावकों को खदेड़ा, गेट पर पहरेदारी। अभिभावकों का बाहर हंगामा शुरू
02.20 बजे फॉरेंसिक टीम जांच के बाद बाहर निकली, पुलिस ने सबूत कब्जे में लिया
02.30 बजे डीसीपी क्राइम और अन्य अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की
03.00 बजे मौके पर स्कूल शिक्षकों से बातचीत की गई और रिकॉर्ड जुटाए गए
03.10 बजे स्कूल के पीछे प्रद्युमन के घर श्यामकुंज गली-2 में कुछ शिक्षक पहुंचे, उनपर परिजनों ने किया हमला
04.10 बजे डीसीपी क्राइम व अन्य मामले की जांच में जुटे
05.00 बजे पुलिस की टीम वहां से निकली