फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : तो अब आरोपी छात्र की जमानत के लिए परिजनों ने खेला ये दाव

Fri, 22 Dec 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी छात्र के परिजनों ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा खारिज की गई जमानत याचिका पर अपील सत्र न्यायालय में दायर की है। इस मामले में अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
ryan school
सीबीआई शुक्रवार को अपना जवाब दाखिल करेगी। मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से सत्र न्यायालय में स्थानांतरित होने के बाद शुक्रवार को ही अदालत में आरोपी छात्र की पेशी है।
विज्ञापन

3 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। इस मामले में सीबीआई ने 7 नवंबर को 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। आरोपी छात्र के परिजनों ने पिछले दिनों बोर्ड के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी।

4 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
याचिका में कहा था कि छात्र को हिरासत में लेने के 30 दिन के अंदर सीबीआई को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करनी थी, लेकिन सीबीआई ने नहीं की है। इसलिए उसकी डिफाल्ट बेल मंजूर की जाए।
विज्ञापन

5 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
इसका विरोध करते हुए प्रद्युम्न के अधिवक्ता ने कहा था कि सीबीआई को चार्जशीट 90 दिन में पेश करनी होती है। ऐसे में डिफॉल्ट बेल मंजूर करने का सवाल ही नहीं होता। बोर्ड ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी छात्र की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
रयान मर्डर केस - फोटो : SELF
आरोपी छात्र के अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में बोर्ड के इस आदेश को लेकर अपील दायर की है। इस पर सत्र न्यायालय ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार को जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
संभवत: शुक्रवार को जवाब दाखिल करने के बाद ही जमानत याचिका पर बहस हो सकती है। जिसके बाद अदालत जमानत पर अपना फैसला सुनाएगी। उधर, बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने मामले को सत्र न्यायालय में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद शुक्रवार को आरोपी छात्र को सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें