फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद, आनंद विहार, पंजाबी बाग में 'काली' रही दिवाली, प्रदूषण रिकॉर्ड हजार अंक के पार पहुंचा

Sun, 15 Nov 2020 07:37 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
वायु प्रदूषण के गंभीर खतरे को झेल रही राजधानी ने सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद भी दीपावली की रात जमकर पटाखे चलाए। इसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण पर हुआ और कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिवाली की रात पंजाबी बाग में 12 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 1234 और औसत स्तर 687 रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार पश्चिम विहार में रिकॉर्ड 1124 अंक पर वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। विशेषज्ञोंं के मुताबिक प्रदूषण का यह स्तर किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
एयर क्वालिटी इंडेक्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अपेक्षाकृत पॉश कॉलोनी हौजखास में रात 12 बजे प्रदूषण का स्तर 597 दर्ज किया गया तो औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 465 अंक दर्ज किया गया। इसी प्रकार ग्रीन पार्क में वायु गुणवत्ता सूचकांक 722, सिविल लाइंस में 560, ओखला में 652 और वसंत कुंज में अधिकतम 520 दर्ज किया गया। इसी प्रकार आनंद पर्वत पर अधिकतम प्रदूषण स्तर 540, द्वारका सेक्टर 10 में 508, आईपी एक्सटेंशन में 722, जनकपुरी में 656 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
एनसीआर भी रहा आगे
हापुड़ के आनंद विहार में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक रिकॉर्ड 1124 अंक दर्ज किया गया। गाजियाबाद और नोएडा सेक्टर 62 के आसपास भी प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड 1234 अंक पर दर्ज किया गया। यहां औसत प्रदूषण स्तर भी 658 अंक दर्ज किया गया। इसी प्रकार करनाल में भी प्रदूषण स्तर अपने गंभीरतम श्रेणी में दर्ज किया गया।

4 of 6
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने की कार्रवाई
हालांकि, इसी बीच प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त मुहिम चलाई और अनेकों लोगों को पटाखों की बिक्री और चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 54 मामले दर्ज किये गए हैं। ऐसे मामलों में कम से कम 55 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
लोगों के स्वास्थ्य पर असर
दिल्ली आयुष विभाग के चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल के अनुसार प्रदूषण का यह स्तर दमा, सांस के मरीजों के साथ-साथ हृदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों में मतिभ्रम, आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इस हालात में लोगों को सलाह है कि वे बिना बेहद आवश्यक हुए घर से बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
त्यौहारों के नाम पर दिखावे की संस्कृति : योगेंद्र यादव
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि आजकल हर धर्म-संप्रदाय में त्योहारों के मूल तत्व-संदेश से अलग हटकर चमक-दमक और दिखावे वाली बात बढ़ती जा रही है। इससे त्योहारों का मूल उद्देश्य पीछे छूटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दीपावली के अवसर पर पटाखे जलाने को अपने अधिकार से जोड़कर दिखाना चाहा जो बेहद गलत बात है। इससे कहीं न कहीं ये संदेश भी जाता है कि जैसे कुछ लोग धर्म के नाम पर कुछ भी करने का अधिकार पाना चाहते हैं चाहे इसकी कीमत लाखों-करोड़ों लोगों को, जिसमें वे स्वयं भी शामिल हैं, अपने स्वास्थ्य से ही क्योंं न चुकानी पड़े। इससे देश की व्यवस्था के प्रति गंभीर खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें