फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
1 of 8
नरेला में सोमवार तड़के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। परिवार वालों ने नरेला थाने में तैनात सिपाही की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाया है। उग्र लोगों ने अलीपुर हाईवे जाम कर दिया और पथराव कर बसों और बाइक में तोड़फोड़ की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया। पुलिस उपायुक्त ने सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

2 of 8
राजन (19) सपरिवार नरेला के संजय कालोनी में रहता था। उसके पिता विरेंद्र की मिठाई की दुकान है। विरेंद्र के मुताबिक गत 21 अक्तूबर को वह नरेला में मेला देखने के लिए गया था। जहां नरेला थाना में तैनात सिपाही प्रमोद ने उसे चार पांच थप्पड़ और घुसे मार दिए थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

3 of 8
देर रात उसकी तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उसे राजा हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया लेकिन परिवार वाले उसे लेकर घर आ गए।

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

4 of 8
राजन ने घर पर बताया कि मेला देखने के दौरान सिपाही ने उसकी पिटाई की थी। अगले दिन परिवार वाले उसे लेकर नरेला थाना पहुंचे। जहां सिपाही के साथ उन लोगों का समझौता हो गया। 26 अक्तूबर की तड़के फिर से युवक की तबियत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे राजा हरिश्चंद अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

5 of 8
युवक के मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और करीब ढाई सौ ग्रामीणों के साथ अलीपुर हाईवे पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उग्र लोगों ने पथराव कर डीटीसी की दो बसों के शीशे तोड़ दिए और दो स्कूटर व तीन बाइक में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

6 of 8
हंगामा बढ़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

7 of 8
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजन को मधुमेह की बीमारी थी। उसका लेवल काफी बढ़ गया था। आशंका है कि बीमारी की वजह से ही मौत हुई है। फिलहाल उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पिटाई से मर गया युवक, लोगों ने काटा हंगामा

8 of 8
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि मेला देखने के दौरान राजन ने झूले वाले को एक नोट दिया था, वह नोट नकली था। झूले वाले ने इसकी शिकायत मेले में ड्यूटी पर मौजूद सिपाही प्रमोद से की। प्रमोद ने राजन को थप्पड़ मारकर वहां से जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें