फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 घर 11 मौत: बुराड़ी कांड से जल्द उठेगा पर्दा, मृतकों का दिमाग पढ़ेगी पुलिस

Fri, 06 Jul 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
burari murder
दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की मौत से पर्दा उठने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक बार मौके से मिलने सबूतों की पुष्टि हो जाए। सीसीटीवी फुटेज व रजिस्टर में लिखी बातों का पूरी तरह से मिलान हो जाए। इसके बाद क्लिनिकल जांच होगी। इसके तहत रजिस्टर में लिखी बातों को मनोचिकित्सकों से पढ़वाएंगे और उनकी राय लेंगे। परिवार के सभी 11 लोगों की मनोदशा का भी पता किया जाएगा। दरअसल पुलिस मृतकों का साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी कराने की तैयारी कर रही है, जिससे यह समझा जा सके कि वास्तव में खुदकुशी से पहले उनके दिमाग में क्या चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
burari murder - फोटो : kumar sanjay
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर से मिले रजिस्टर,डायरी और नोट्स का अध्यन करने पर पता चला है कि भाटिया परिवार को पिछले 11 सालों के भीतर मिली खुशियों के लिए धन्यवाद देने को ही परिवार ने अनुष्ठान किया था। अब तक की छानबीन में पता चला है कि पूरे अनुष्ठान के पीछे मुख्य रूप से ललित और उसकी पत्नी टीना का हाथ रहा। ललित ने तरक्की के बहाने पूजा-अनुष्ठान करने की बात की। इसके लिए पूरे परिवार को राजी किया गया। ललित ने दावा किया कि फंदे पर लटकते समय ऐन मौके पर उसके पिता आकर उन्हें बचा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ललित व भुवनेश उर्फ भूपी के घर से मिले रजिस्टर,डायरी व नोट्स से पता चलता है कि उसने 2007 में पिता की मौत के बाद से पूजा-पाठ शुरू कर दिया। शुरूआत में ललित दावा करता था कि उसके पिता उसके सपने में आते हैं और उसे दिशा निर्देश देते हैं। अपने पिता के दिशा निर्देशों पर चलने के कारण ही उसकी तरक्की होना शुरू हो गई।
 

4 of 6
burari death case
इधर एक हमले के दौरान जब उसकी आवाज गई तो पिता के बताए उपाय से ही उसकी आवाज लौटी। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ने लगा। इधर अब पिता की आत्मा खुलकर ललित के शरीर में आने लगी। ये सिलसिला चलता रहा, ललित व भूपी ने अपना मकान भी तोड़कर बड़ा मकान बना लिया। काफी समय से ललित के साथ रह रही उनकी बहन प्रतिभा की बेटी प्रियंका की शादी नहीं हो रही थी। अचानक उसका रिश्ता हुआ और 17 जून को उसकी मंगनी भी हो गई। ललित ने लिखा है कि यह सब उनके पिता के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
burari murder - फोटो : kumar sanjay
रजिस्टर में भगवान व पिता को धन्यवाद करने के लिए अनुष्ठान करने की बात लिखी है। इसके अलावा उसका तरीका भी लिखा है। पुलिस आशंका जता रही है कि लगातार परिवार के साथ सब कुछ ठीकठाक होने के कारण परिवार के बाकी सदस्यों ने भी ललित पर विश्वास करना शुरू कर दिया। ललित जैसा कहता था परिवार के सभी सदस्य उसकी बात मानना शुरू कर दिए। यहां तक पूजा करने के लिए भी सभी तैयार हो गए। पूजा के लिए बाजार से स्टूल, तार, रोटी लाए गए। फंदा लगाने से पहले नारायण देवी ने सभी को रोटी खिलाई। पुलिस आशंका जता रही है कि सभी ने एक-दूसरे के हाथ बांधे। ललित, भूपी और टीना ने फंदे लगाए। बाद में ललित व टीना ने भूपी को फंदा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा को अलग स्टूल पर खड़ा किया गया, जबकि पांच स्टूलों पर नौ सदस्य खड़े हुए। ललित व टीना ने नारायण देवी को उसके कमरे में ही बेल्ट से फंदा लगाया। हॉल में पहुंचकर सभी के स्टूल भी ललित व टीना ने हटाए। बाद में वह खुद भी फंदे पर लटक गए। यह सारी क्रिया भगवान व अपने पिता को खुश करने के लिए किया गया। परिवार को यकीन था कि उनके पिता ऐन मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सभी की मौत हो गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें