फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण पर प्राधिकरण और प्रशासन सख्त, 23 प्रदर्शनकारी को भेजा जेल

Fri, 29 Jun 2018 08:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
dumping ground
विज्ञापन

शहर के कूड़ा निस्तारण पर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन बेहद सख्त है। प्रशासन की मानें तो अनावश्यक तौर पर विरोध जताने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों पर कई धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उनको लुक्सर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, गिरफ्तारी के विरोध में शहर के लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। कहा है कि प्राधिकरण अपनी गलती को नहीं सुधार रहा है, बल्कि जो लोग सही कह रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-145 के पास मुबारिकपुर गांव नियोजित नहीं है। यहां किसी प्रकार का विरोध करना सही नहीं है। उनका कहना है कि 5 प्रतिशत का प्लॉट जिनको दिया गया है। वह डंपिंग ग्राउंड से काफी दूर हैं। 
विज्ञापन


यही नहीं जब सेक्टर-145 का नियोजन किया जाएगा उसके बाद भी यह डंपिंग ग्राउंड उन सभी से दूर होगा। मालूम हो कि बुधवार को किसान नेता रघुराज सिंह के नेतृत्व में लोग डंपिंग ग्राउंड रोकने के लिए गए थे। पुलिस ने रघुराज सिंह , पुरुषोत्तम नागर व गौतम अवाना समेत 23 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

50 ट्रक कूड़ा उठाया गया

dumping ground
नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों से 50 ट्रक कूड़ा उठाकर मुबारिकपुर के डंपिंग ग्राउंड में डाला गया। अधिकारियों का कहना है कि ट्रकों की संख्या बढ़ाई जाएगी क्योंकि नोएडा से दूरी होने की वजह से एक ट्रक केवल दो राउंड ही लगा पा रहा है।

शहर में पड़े कूड़े पर किया गया छिड़काव
मॉनसून के आने के साथ ही बारिश की वजह से कूड़ा गीला हो गया है। लिहाजा किसी तरह की बीमारी न फैले इसलिए कूड़े पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। यही नहीं बदबू न हो इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। पिछले तीन दिन से कूड़ा उठाने का काम चल रहा है। पूरे शहर से कूड़ा उठाने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। रविवार को भी शहर में कूड़ा उठाने का काम जारी रहेगा।

राजनीति करने वालों पर भी सख्त नजर
जानकारों की मानें तो कूड़े को आधार बनाकर राजनीति करने वालों पर भी सख्त नजर है। बिना वजह अगर किसी प्रकार की राजनीति होती है तो इस पर सख्ती से कार्रवाई होगी। राजनीति की वजह से शहर को अशांत न होने देने की बात कही जा रही है। इस पर प्रशासन सख्त रवैया अपना सकता है।

सेक्टर-123 में हुआ लाखों का नुकसान
सेक्टर-123 में कूड़ा डालने के लिए प्राधिकरण ने कई प्रकार की व्यवस्था की थी। इसमें प्राधिकरण ने लाखों रुपये खर्च कर दिए। इन सभी रुपयों का नुकसान प्राधिकरण को हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के अलावा प्राधिकरणकर्मियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था और खुदाई से लेकर कई कार्य कराए गए थे। इन सब में काफी पैसे खर्च हो गए। अब यही काम मुबारिकपुर में किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें