फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर की थी गार्डों की हत्या, सीसीटीवी में दिखा तीसरा बदमाश

Sun, 23 Sep 2018 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Pnb robbery
पंजाब नेशनल बैंक में लूट के लिए घुसे बदमाशों ने दोनों गार्डों की हत्या हाथ-पैर बांधकर की थी। दोनों गार्डों के हाथ-पांव बंधे थे। इससे लग रहा है कि लूट करने आए बदमाशों की संख्या दो से अधिक थी। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाशों के अलावा एक तीसरा शख्स भी दिख रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि वह भी बदमाशों का साथी है। इस मामले में पुलिस की सात टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pnb guard murder in noida - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने घुसकर लूट का प्रयास किया था। इस दौरान बदमाशों ने दो गार्डों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। बदमाश बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए थे। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश कर रही है। कई अहम सुराग व तथ्य मिले हैं। इन्हें जोड़ने में पुलिस लगी हुई है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
PNB
बैंक के अंदर से मिले तीन सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बैंक में दाखिल होते दिख रहे हैं। बैंक के सीसीटीवी के मुताबिक, ये बदमाश 2:42 बजे घुसे। हालांकि, इस सीसीटीवी का समय 36 मिनट आगे चल रहा है। वहीं दूसरा सीसीटीवी 41 मिनट व तीसरा 1 मिनट आगे चल रहा है। फुटेज की जांच से लग रहा है कि बदमाश डेढ़ से पौने दो घंटे तक बैंक में रहे।

4 of 5
PNB
तीसरा बदमाश भी वर्दी में जाता दिखा
सीसीटीवी फुटेज में जब दो बदमाश बैंक के अंदर लूट का प्रयास कर रहे थे तो एक तीसरा शख्स बाहर निकलता दिख रहा है। तीसरा शख्स भी गार्ड की वर्दी में था। इससे अंदाजा है कि तीसरा बदमाश भी बैंक परिसर में मौजूद था। चूंकि वह गार्ड की वर्दी में था तो लग रहा है कि वह मारे गए गार्डों का परिचित रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PNB
तीन शिफ्ट और छह वर्दी
पंजाब नेशनल बैंक में तीन शिफ्टों में गार्ड तैनात रहते हैं। शिफ्ट आठ घंटे की होती है। गार्ड रूम में गार्डों की छह वर्दियां सामान्य रूप से रहती हैं। घटना के दिन गार्ड रूम में तीन वर्दियां टंगी हुई थीं। एक वर्दी मृतक गार्ड पहने था। एक वर्दी से लाइट को ढंका गया था। एक वर्दी आरोपी पहने हुए है, जो सीसीटीवी में दिख रहा है। सीसीटीवी में बाहर जाता दिख रहा बदमाश भी वर्दी पहने हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि लूट के प्रयास के दौरान बाहर निकल रहा तीसरा शख्स गार्ड हो सकता है। यानी वह मृतक गार्डों का परिचित रहा होगा, जो पहले से उनके साथ गार्ड रूम में मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें