चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पतंगबाजी लोकप्रिय खेल है और यह हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह से कुछ सप्ताह पहले से शुरू हो जाता है। पतंग उड़ाने वाले लोग चाइनीज मांझा का इस्तेमाल करते हैं जो लोगों के अलावा पक्षियों के लिए घातक होता है। कभी-कभी चाइनीज मांझे की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित भी होती है। दिल्ली सरकार ने साल 2017 में एक अधिसूचना जारी कर नायलॉन, प्लास्टिक या किसी अन्य सिंथेटिक सामग्री से बने पतंग उड़ाने वाले धागे की बिक्री, उत्पादन, भंडारण, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। विकासपुरी इलाके में प्रतिबंध के बावजूद पतंग उड़ाने वालों के चीनी मांझे का इस्तेमाल करने से एक युवक की जान पर बन आई। पालम के रहने वाले युवक का मांझे से गला कट गया। उनके गले में 18 टांके लगे हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।