दिल्ली से पांच जुलाई को लापता हुई भाकियू नेता की बेटी कोमल की तलाश में जिले की पुलिस ने राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में दबिश दी है। पुलिस का दावा है कि कोमल को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। कोमल का मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मोबाइल की लोकेशन लगातार बदल रही है। पुलिस की दो टीम सीडीआर और सर्विलांस की मदद से अहम सुराग होने का दावा कर तलाश कर रही है। पुलिस दावा ने दावा किया है कि कोमल हिंडन नहर में नहीं कूदी है। पांच जुलाई से लापता दिल्ली के पांडव नगर निवासी कोमल का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभी तक उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। हिंडन बैराज पर खड़ी कार में भी कोमल का मोबाइल नहीं मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कोमल
- फोटो : अमर उजाला
जबकि पांच जुलाई की शाम को 6:45 बजे मोबाइल की आखिरी लोकेशन अर्थला में आई थी। इसके बाद से मोबाइल बंद है। पुलिस का मानना है कि कोमल नहर में नहीं कूदी है। पुलिस को सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से अहम सुराग लगे हैं। पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया जांच में सामने आया है कि कोमल का मोबाइल कार में नहीं मिला है और न ही कोमल के पास है। इससे साफ है कि कोमल हिंडन नहर में नहीं कूदी। कोमल के पति से भी पूछताछ जारी है। कोमल की तलाश में दोनों टीमें लगातार काम कर रही हैं। उधर कोमल के पिता अनिल तालान का कहना है उनकी एसएसपी से बात हुई है। जल्द ही सकारात्मक सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
कार नहर तक आने की जांच
3 of 6
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
- उत्तराखंड और राजस्थान में छापेमारी
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कोमल को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। बताया कि दो टीमें राजस्थान के कई जिलों में छापामारी कर रही हैं। जबकि दो टीम उत्तराखंड के जिलों में कोमल को तलाश कर रही है। जल्द ही कोमल को खोज लिया जाएगा। लगातार मोबाइल की लोकेशन बदल रही है।
4 of 6
हिंडन में कोमल की करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि जिस स्थान पर कोमल की कार खड़ी मिली थी, वहां से आखिरी लोकेशन की दूरी करीब एक किमी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि नहर किनारे कार कोमल खुद खड़ी कर गई या किसी अन्य व्यक्ति ने खड़ी की। अर्थला के पास बने ढाबों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही हिंडन नहर के आसपास लगी रेहड़ी वालों से भी पुलिस सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 6
हिंडन बैराज पर जमा परिजन और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
ग्रेटर नोएडा के परी चौक निवासी अनिल तालान परिवार के साथ रहते हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव हैं। उन्होंने अपनी बेटी कोमल (29) की शादी दिल्ली के पांडव नगर निवासी दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे से अप्रैल 2018 में की थी। कोमल दिल्ली के बाराखंभा रोड पर एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में ट्रेनिंग मैनेजर हैं। शुक्रवार को कोमल ऑफिस नहीं पहुंची तो परिजनों ने बाराखंभा रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शनिवार सुबह 10:30 बजे कोमल की स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में वसुंधरा सेक्टर एक स्थित हिंडन बैराज पर नए पुल के पास खड़ी मिली थी। कार में महिला का बैग, दुपट्टा और एक सुसाइड नोट की फोटो कॉपी मिली थी। जिसमें महिला ने ससुराल में परेशान किए जाने का जिक्र किया है। जबकि मोबाइल की आखिरी लोकेशन शाम 6:45 बजे अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी। पुलिस तभी से जांच में जुटी हुई है।