पूरी वारदात को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह भी कि आरोपी पीड़िता को लेकर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा क्यों आए? आरोपियों ने इतना बड़ा रिस्क क्यों लिया। इससे पुलिस को अंदेशा हो रहा है कि आरोपी ग्रेटर नोएडा से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते पुलिस वारदात के लोकल लिंक को भी खंगाल रही है। अंदेशा यह भी है कि हो सकता है कि ग्रेटर नोएडा या आसपास का कोई आरोपी गुडग़ांव में नौकरी आदि करता हो और वारदात के बाद पीड़िता को ग्रेटर नोएडा लेकर आया हो।
विज्ञापन
3 of 10
मौके पर पड़ी थी बीयर की बोतल: जिस स्थान पर महिला को कार से फेंकने की जानकारी दी गई है। वहां पर बीयर की दो खाली बोतल भी पड़ी थीं। इसके अलावा एक दोना (यूज एंड थ्रो बाउल) भी वहां पड़ा हुआ था। इससे अंदेशा जताया जा रहा था कि आरोपियों ने महिला को कार में अगवा कर नशा किया और फिर दरिंदगी की।
4 of 10
महिला को सड़क पर फेंकने के दौरान ही आरोपियों ने बीयर व दोना वहां फेंका। हालांकि कुछ दूरी पर शराब का ठेका होने के कारण कुछ लोग किसी अन्य की बीयर की बोतल होने का भी अंदेशा जता रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : ani
पुलिस ढूंढ रही इन 6 सवालों के जवाब
- आरोपी पीड़िता को गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा क्यों लेकर पहुंचे?
- आरोपी महिला को चलती कार में लेकर घूमते रहे या फिर रात 8 से 1 के बीच कहीं रुके थे?
- पीड़ित महिला ने वास्तव में बयान बदले या नशे के चलते अलग बयान दिए?
- ऑटो चालक के कहने पर पीड़िता अंजान युवकों के साथ कार में क्यों बैठी?
- जब पीड़िता के पास मोबाइल था, तो उसने रात में गुरुग्राम पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया?
- तीन राज्यों की बार्डर पर चेकपोस्ट से गुजरने के दौरान महिला व आरोपी नशे में थे तो उनसे पूछताछ क्यों नहीं हो पाई?
विज्ञापन
6 of 10
रात डेढ़ बजे लोकेशन गुरुग्राम, तड़के 3:56 पर ग्रेनो सीसीटीवी में दिखी: वारदात के बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन, चाचा-चाची होटल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि महिला की लोकेशन रात लगभग डेढ़ बजे तक गुरुग्राम के आसपास मिली है।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : ani
वहीं, चाचा-चाची होटल के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में महिला तड़के 3.56 बजे सड़क पर चलती दिखी है। हालांकि कुछ कदम चलने के बाद महिला एक चबूतरे पर बैठ गई। इसके बाद चार बजे पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दे दी है।
8 of 10
- फोटो : गूगल मैप
एसपी देहात के मुताबिक, महिला से कोई लूटपाट नहीं की गई। महिला का बैग, मोबाइल, आभूषण आदि उसके पास मिले हैं। पुलिस ने गुरुग्राम पहुंचने के बाद भी सहारा मॉल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
9 of 10
पीड़िता के बदलते बयानों से भी उठ रहे सवाल: ग्रेटर नोएडा के अस्पताल, जिला अस्पताल और गुरुग्राम पहुंचने तक महिला के बयानों में पुलिस को कई बार पुलिस को अंतर नजर आया। हालांकि यह भी हो सकता है कि पीड़िता नशे की हालत में थी, इसलिए उसने अलग-अलग बयान दिए।
महिला ने खुद को पहले भरतपुर का मूल निवासी बताया और फिर मेवात के इंडरी निवासी बताया। इसके अलावा उसने आरोपियों के अपहरण करने व कार में सवार होने को लेकर भी भिन्न बयान दिए।