फरीदाबाद सेक्टर-21डी में देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार को सूचना मिली कि सेक्टर-21डी कोठी नंबर 42 में रॉयल रेजिडेंसी नाम के गेस्ट हाउस में देह व्यापार चलता है। उन्होने एनआईटी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया रानी व एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम को साथ लेकर रेड की योजना बनाई। इसके लिए एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर व्हाट्सएप के जरिये गेस्ट हाउस संचालक से संपर्क किया गया।