फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा, तस्वीरों में देखें अमानवीय चेहरा

Thu, 01 Mar 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। स्कूटी सवार युवक को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा। वजह जान चौंक जाएंगे आप। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। देश की सबसे स्मार्ट पुलिस होने का दम भरने वाली दिल्ली पुलिस का अमानवीय चेहरा बुधवार को पटेल नगर में सामने आया। रांग साइड आ रहे स्कूटी सवार युवक को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
वह बेहोश हो गया तो अमानवीय तरीके से सड़क पर बेल्ट के सहारे घसीटा। युवक की पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। एक राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो जल्द ही वायरल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
शाम होते-होते वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की खिंचाई होने लगी तो अधिकारी सफाई देते नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले पर अब भी चुप्पी साधे हैं। पुलिस के मुताबिक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पासं दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक सर्किल के पुलिसकर्मी खड़े थे। 

4 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान रांग साइड और बगैर हेलमेट आ रहे एक दंपति को पुलिसकर्मियों ने रोका। कागजात और लाइसेंस मांगने पर दंपति से पुलिसकर्मियों की बहस होने लगी। भीड़ के बीच युवक ने अचानक स्कूटी छोड़कर भागना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
आगे जाकर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर लिटा-लिटाकर बुरी तरह पीटा। पत्नी ने पिटाई का विरोध किया तो पुलिसकर्मी उससे भी अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई।
 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
इधर, पुलिस की पिटाई से युवक अर्धमूर्छित हो गया। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शाम होते-होते पुलिस की खिचाई होने लगी। सफाई में पुलिसकर्मियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान युवक ने रांग साइड आकर उन पर स्कूटी चढ़ाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : पुलिस का अमानवीय चेहरा
बाद में उसने हवलदार को थप्पड़ मार दिया और भागने लगा। आगे जाकर वह मेट्रो के खंभे से टकराकर बेहोश हो गया। युवक को उठाकर लाए तो उसकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा - फोटो : अमर उजाला
1:35 बजे हवलदार ने पीसीआर कॉल कर इसकी सूचना भी दी थी। रंजीत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तक दंपती चला गया था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें