फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद भाजपा ने दिया सबसे ज्यादा बलिदान, यह इमारत नहीं त्याग है : पीएम मोदी

Thu, 18 Aug 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी आज भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे। पीएम ने भूमि पूजन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई भी दी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने रियो में भारत को मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक को भी बधाई दी। 
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि इस पार्टी ने जन्म से लेकर अबतक बहुत मुश्किलों का सामना किया है। भाजपा ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। पार्टी को कभी बंगाल में दफ्तर खोलने भी नहीं दिया जाता था। नया दफ्तर राष्ट्र निर्माण के लिए व्यवस्था का हिस्सा है। 
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम के मुताबिक यह महज एक इमारत नहीं बल्कि त्याग है। यह चार पीढियों के त्याग और समर्पण के बदौलत है।देश में जब जनसंघ के नेतृत्व में गैरकांग्रेसी सरकार बनी तो विश्व में मंथन किया गया था कि ये कौन लोग हैं जो सत्ता तक पहुंचे है। 

4 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
भाजपा वह पार्टी है जिसने सबसे ज्यादा जमानतें जब्त करवाई है। हम संगठन के लिए काम करने वाले लोग हैं क्योंकि कोई भी लोकलुभावनी बात करें तो भीड़ लग जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ani
पीएम ने कहा कि हर कदम पर कठिनाई मिलती है। लेकिन हर कठिनाई में टिकने की ताकत कंधे से कंधा मिलाकर काम करने से मिलती है। हमने वह दिन देखा है जब हमने नगरपालिका में जीत का जश्न मनाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
आज हमें अपने इतिहास को संजोकर रखने की जरूरत है। बीजेपी के 11 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करना बड़ी चुनौती है। हमेशा हमारी गलत छवि पेश की गई। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वैकेंया नायडू भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
बता दें कि भाजपा का यह नया दफ्तर दीनदयाल मार्ग पर बनने जा रहा है। भाजपा दफ्तर 2 एकड़ जमीन पर बनने जा रहा है। इसे पूरा होने में तकरीबन दो साल लगेगें। जानकारी के मुताबिक यह दफ्तर हाईटैक और वाई-फाई से लैस होगा। जबकि इसमें एक डिजिटल लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी।
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें