दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आज शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। खास बात यह रही कि पीएम मोदी मेट्रो से यात्रा कर डीयू पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मेट्रो से ही वापस जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ कैंपस के लोगों के लिए कमला नगर और मुखर्जी नगर से जुड़ी यादें और साउथ कैंपस वालों के लिए सत्य निकेतन से जुड़े काफी किस्से होंगे। आप चाहे जिस साल के पासआउट हों, दो डीयू वाले आपस में मिलकर इन किस्सों पर घंटों निकल सकते हैं। कहा कि इस सबके बीच मैं मानता हूं डीयू ने सौ सालों में अगर अपने अहसासों को जिंदा रखा है तो अपने मूल्यों को भी जीवंत रखा है। निष्ठा द्वितीय सत्यम यूनिवर्सिटी का ये ध्येय वाक्य अपने स्टूडेंट के जीवन में लाइटिंग लैंप की तरह है।