फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर छिड़ी इस चैलेंज को पूरा करने की जंग

Wed, 09 Jan 2019 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
narendra modi - फोटो : ट्विटर
बीजेपी नेता पीएम मोदी के लिए अपना प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी अपनी बातों से कभी अपने काम से वह पीएम की प्रशंसा करते ही रहते हैं। इस बार वह अपने कपड़ों के जरिए पीएम मोदी के प्रति प्यार दिखा रहे हैं। यह प्यार तब उभर कर सामने आया जब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मंगलवार को संसद में 'नमो अगेन' लिखी हुडी पहनकर पहुंच गए। यह और सुर्खियों में तब आ गया जब खुद पीएम मोदी ने इसकी तारीफ में ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
anurag thakur
पीएम मोदी के ट्वीट करते ही यह वायरल जैसा हो गया। एक के बाद एक पीएम मोदी के ट्वीट को तीन हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। दरअसल पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था, तुम अच्छे दिख रहे हो(लुकिंग गुड)।
विज्ञापन

3 of 5
thawar chand gehlot - फोटो : social media
सिर्फ अनुराग ठाकुर ही नहीं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंदर गहलोत ने भी इसके बाद अपनी नमो अगेन हुडी वाली तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'मैंने इसे पहना, आपने इसे पहना की नहीं? आपको भी इसे इस प्रण के साथ पहनना चाहिए कि- नमो अगेन! चलिए हम प्रण लें कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस लाएंगे। जय हिंद!' गहलोत ने इसके साथ ही एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह तोमर, राधा मोहन सिंह और अर्जुन राम मेघवाल को भी अपने पोस्ट में टैग किया।

4 of 5
namo again - फोटो : social media
अपने पहले ट्वीट के बाद अनुराग ठाकुर ने एक और ट्वीट किया और लिखा, मैंने अपनी पहनी है, आपकी हुडी कहां है? इस बार उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर किरण रिजिजू  तक को टैग किया। इसके बाद उनके कई समर्थकों ने इस ट्वीट पर अपनी हुडी वाली नमो अगेन वाली तस्वीरें डालकर ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
namo again - फोटो : social media
इन ट्वीट्स के बाद नमो मर्केंडाइज भी इस चैलेंज में कूद पड़ा और लोगों से अपने हुडी ऑर्डर करने की बात कहते हुए ट्वीट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें