फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्कुल अनोखी है दिल्ली मेट्रो की ये लाइन, 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu, 28 Dec 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस साल क्रिसमस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक खास तोहफा मिलने वाला है, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सौपेंगे।
विज्ञापन

2 of 13
दिल्ली मेट्रो - फोटो : FILE PHOTO
25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक हिस्से की शुरुआत होने वाली है। कालकाजी मंदिर से बोटेनिकल गार्डन के लिए शुरू होने वाली इस लाइन पर कुल 25 मेट्रो स्टेशन हैं।
विज्ञापन

3 of 13
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
कौन से स्टेशनों के बीच 25 दिसंबर से दौड़ेगी मजेंटा लाइन मेट्रो- बोटेनिकल गार्डन, ओखला पक्षी अभ्यारण्य, कालिंदी कुंज, जसोला विहार शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सुखदेव विहार, ओखला एनएसआईसी, कालकाजी मंदिर

4 of 13
यह लाइन दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने के समय को कम करेगी। हालांकि मजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से शुरू होकर बोटेनिकल गार्डन तक जाती है, जिसकी कुल लंबाई 38.23 किलोमीटर है।
विज्ञापन

5 of 13
दिल्ली मेट्रो - फोटो : self
25 दिसंबर को शुरू होने वाली कालकाजी बोटेनिकल गार्डन इसी लाइन का एक हिस्सा है जिसकी लंबाई 12.64 किलोमीटर है। यह लाइन इसलिए भी खास है क्योंकि इस पर न्यू जनरेशन की मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी जिसमें ड्राइवर नहीं होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
यहां यह बताना जरूरी है कि बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन दो से तीन साल बाद ही चल सकेगी। अभी चलने वाली ट्रेनों में ड्राइवर होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
इस लाइन पर खास सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है‌, जिसे कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल(सीबीटीसी) टेक्नोलॉजी कहते हैं।

8 of 13
DELHI METRO
इस सीबीटीसी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की वजह से इस लाइन पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी ज्यादा होगी और दो ट्रेनों के बीच का अंतराल भी 90 से 100 सेकंड के करीब घट जाएगा।

9 of 13
अभी साउथ दिल्ली से नोएडा जाने वाले या‌त्रियों को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से वॉयलेट लाइन के लिए ट्रेन बदलनी पड़ती है। जबकि इस लाइन की शुरुआत होने से वो सीधे कालकाजी मंदिर से सीधे बोटेनिकल गार्डन पहुंच जाएंगे जिससे उनका 45 मिनट बचेगा।

10 of 13
यह मजेंटा लाइन जब पूरी तरह से शुरू हो जाएगी यानी जब ये बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक चालू हो जाएगी तो नोएडा से गुड़गांव के लिए यात्रा करते वक्त सिर्फ हौज खास स्टेशन पर ट्रेन बदलनी होगी।

11 of 13
दिल्ली मेट्रो
यहां यह दिलचस्प है कि बोटेनिकल गार्डन दिल्ली के बाहर स्थित मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन होगा।

12 of 13
दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्
मजेंटा लाइन पर आने वाला हौजखास मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा स्टेशन होगा जो जमीन से 29 मीटर नीचे है। इससे पहले येलो लाइन पर पड़ने वाला चावड़ी बाजार स्टेशन सबसे नीचे था जिसकी गहराई 22 मीटर थी।
विज्ञापन

13 of 13
delhi metro
कालकाजी मंदिर से आगे जनकपुरी वेस्ट के बीच पड़ने वाले स्टेशन- नेहरू एंक्लेव, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पंचशील पार्क, हौजखास, आईआईटी दिल्ली, रामकृष्ण पुरम, मुनिरका, वसंत विहार, शंकर विहार, आईजीआई टर्मिनल 1, सदर बाजार, पालम, दशरथ पुरी, डाबरी मोड़, जनकपुरी पश्चिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें