फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आया सीएम केजरीवाल को न्योता, कही ये बात

Wed, 29 May 2019 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी सीएम केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया के कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इस समारोह को और ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए देश के उन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है जो भाजपा के धुर-विरोधी हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। ममता बनर्जी ने तो इस समारोह में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है और जब केजरीवाल के पास न्योता पहुंचा जानिए उन्होंने क्या कहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ।
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल होगा। राजनीतिक तल्खियों के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में जाने की हामी भरी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सातों सीट हारने के बाद आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। बीते लोकसभा चुनाव में केजरीवाल हर चुनावी सभा में भाजपा व प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधते दिखे।

4 of 5
- फोटो : pm modi
 शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए देश-विदेश के कई नेताओं ने अपनी मंजूरी दे दी है। जिन विदेशी मेहमानों ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है, उनमें बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरनबे जीनबेकोव, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
इनके अलावा मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, भूटान के पीएम लोते शेरिंग और थाइलैंड के विशेष दूत ग्रिसादा बूनार्क ने भी अपनी मंजूरी दे दी है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें