फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा, गंभीर, गिरिराज समेत सभी भाजपा सांसद ट्रेनिंग के लिए पहुंचे संसद, पीएम ने पढ़ाया पाठ

Sat, 03 Aug 2019 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए 'अभ्यास वर्ग' नाम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। ये कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसमें पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत सांसद गौतम गंभीर, रवि किशन, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह समेत सभी बीजेपी सांसद संसद भवन के लाइब्रेरी पहुंचे। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 12
abhyas varg - फोटो : ani
इस कार्यक्रम में सांसदों को पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन के गुर सिखाए जाएंगे। भाजपा के इस बार 125 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
abhyas varg - फोटो : ani
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संसद पहुंच गए हैं।

4 of 12
abhyas varg - फोटो : ani
माना जा रहा है कि कार्यक्रम के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण दे सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत नड्डा करेंगे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में अलग-अलग तरह के कुल नौ सत्र होंगे।
विज्ञापन

5 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
जिसमें बताया जाएगा कि संसद के भीतर और बाहर सांसदों का आचरण कैसा होना चाहिए। साथ ही इन्हें जनता से जुड़ने के बारे में टिप्स सिखाए जाएंगे। सांसदों को पार्टी की विचारधारा किस प्रकार आगे बढ़ानी है, ये भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
इस अभ्यास वर्ग में सांसदों की मौजूदगी जरूरी बताई गई है। भाजपा के संसदीय कार्यालय की ओर से सभी सांसदों को तीन और चार अगस्त को दिल्ली में ही रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 12
jp nadda - फोटो : पीटीआई
जेपी नड्डा इस दौरान मौजूद रहे।

8 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
अमित शाह समेत जेपी नड्डा व अन्य सांसद प्रशिक्षण स्थल की ओर जाते हुए।

9 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
पार्टी के एक सांसद का स्वागत करते पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह।

10 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी मंत्रणा करते हुए।

11 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते पीएम मोदी।
विज्ञापन

12 of 12
abhyas varg - फोटो : पीटीआई
प्रशिक्षण के दौरान मौजूद सांसद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें