फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब! किसी तरह बेटी का शव दिलवा दो': मोर्चरी के बाहर गुलअफशां के मां-बाप गिड़गिड़ाए, जोया का होगा डीएनए टेस्ट

Fri, 09 Oct 2026 12:20 PM IST
अनुज कुमार शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीमापुरी हादसे में जान गंवाने वाली गुलअफशां के माता-पिता जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में थे। वे बेटी का शव दिलवाने की गुहार लगा रहे थे। पुलिस अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही शव देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सीमापुरी हादसा - फोटो : फोटो जी पाल
साहब हमारी बेटी की मिट्टी खराब हो रही है, किसी तरह उसका शव दिलवा दो...। सीमापुरी हादसे में जान गवाने वाली गुलअफशां के माता-पिता जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में गिड़गिड़ाकर बेटी का शव दिलवाने की गुहार लगाते रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सीमापुरी हादसा - फोटो : फोटो जी पाल
पुलिस अधिकारी मोर्चरी पहुंचे तो जरूर लेकिन बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव देने की बात करते रहे। दरअसल गुलअफशां की शादी को अभी सात साल नहीं हुए थे। ऐसे में क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। 

परिजनो के बयान लेने के बाद ही शुक्रवार को गुलअफशां के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं उसकी बेटी जोया का डीएनए परीक्षण करवाने के बाद शव सौंपा जाएगा। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

3 of 4
सीमापुरी हादसा - फोटो : फोटो जी पाल
गुलअफशां परिवार के साथ ई-ब्लॉक, सीमापुरी में रहती थी। इसके परिवार में पति जहांगीर के अलावा एक बेटी जोया थी। इसके मायके में पिता शौकत अली, मां सायरा बानो, एक भाई सद्दाम के अलाचार तीन बहनें शहनाज, अंजुम और समीना हैं। गुलअफशां की पांच साल पहले शादी हुई थी। पति ने उसको छोड़ दिया था। वह माता-पिता के घर के पास ही रह रही थी। 
विज्ञापन

4 of 4
सीमापुरी इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जब हादसा हुआ तो वह अनवर के मकान के नीचे ही मौजूद थी। दूसरी ओर नुसरत का परिवार डी-ब्लॉक में रहता है। इसके परिवार मे पति अब्दुल्लाह के अलावा एक बेटा अब्दान है। अब्दुल्लाह की करोल बाग में कपड़ों की दुकान है। वह अपनी दुकान पर थे। इस बीच वह मां सलमा से मिलने उनके घर पर आई हुई थी। वहीं हाजरा बीबी भी ई-ब्लॉक में परिवार के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें