खूबसूरती का एहसास दिलाने वाले ये पौधे आखों को सुकून पहुंचाने के साथ ही प्रदूषण भी दूर करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप इन्हें अपने घर में लगाएं तो आपको इस जगह पर आकर इन्हें ले जाना होगा।
विज्ञापन
2 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
नोएडा स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले वसंतोत्सव (पुष्प प्रदर्शनी) का शुक्रवार को आगाज हो गया। 31वीं पुष्प प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा जोर प्रदूषण रोकने वाले पौधों से लोगों को रूबरू कराने पर रहा। वहीं, गेंदा को इस बार थीम फ्लावर बनाया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन नोएडा प्राधिकरण ने किया है। जबकि फ्लोरीकल्चर सोसाइटी नोएडा का इसमें सहयोग है।
विज्ञापन
3 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल की पत्नी राधिका अग्रवाल ने शाम चार बजे इसका शुभारंभ किया और शो को काफी सराहा। इस मौके पर डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार शहर में स्मॉग का कहर दिखा। इससे हमेशा के लिए निजात पाया जाए, इस पर काफी चर्चा हुई।
4 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
आखिरकार पुष्प प्रदर्शनी में ऐसे पौधों को दिखाने पर राय बनी, जो प्रदूषण को कम कर सकें। इसके लिए देश के कई एक्सपर्ट को बुलाया गया है। यही नहीं लोगों को जागरूक करने के लिए बुकलेट बांटी जा रही हैं। लोग अगर इस तरह के पौधे को अपने घर या कमरे में रखें तो इससे प्रदूषण को कम करने या समाप्त करने में मदद मिलेगी। अप्रैल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 550 स्कूलों में छात्र-छात्राओं को डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
वहीं, उद्यान विभाग के निदेशक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में 80 स्टॉल लगे हैं जहां बीज, पौधे, मशीनों, दवाइयां आदि खरीदी जा सकती है। इसके अलावा प्रदर्शनी में फूलों व पौधों के 15 से 20 हजार गमले लगाए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
बच्चों को प्रदर्शनी के आखिरी दिन पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। प्रदर्शनी में सरकारी व निजी विभागों ने भी पौधे भिजवाए है। नोएडा में टैरेस गार्डन का स्कोप बढ़ा है। इसके अलावा लोग छतों पर ऑरगेनिक फार्मिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
इसे लेकर बातचीत चल रही है। सब्जी उगाई जा सकती है। इसके लिए तीन नर्सरियों में ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, पौधरोपण कहां और कैसे करें इसके लिए भी बताया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण के कई प्रोजेक्ट इंजीनियरों के अलावा फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
8 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
खूब भाई फूलों से बनी जानवरों की आकृति
प्रदर्शनी में फूलों से बनी जानवरों की आकृति आकर्षक रूप से बनाई गई है। घर के बाहर, बालकनी और वॉल गार्डन की बागवानी ने भी लोगाें को खूब लुभाया। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड और ब्रज के लोकनृत्य की प्रस्तुति सराहनीय रही।
9 of 10
flower show
- फोटो : लाल सिंह
100 प्रजातियों के बोनसाई रहे आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में 100 प्रजातियों के बोनसाई आकर्षण का केंद्र रहे। खास बात यह कि इनमें से एक पौधा 40 साल पुराना था। वहीं इनमें से अधिकांश पौधे 15 से 20 साल पुराने हैं।