फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो सुनहरे दिन लौटकर आएंगे, कोरोना को हराएंगे, संकट के सफर की दास्तान तस्वीरों में... 

Mon, 24 Aug 2020 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
लॉकडाउन से पहले... वो सुनहरे दिन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। शहर के लोग वीकेंड्स पर परिवार के साथ मौज-मस्ती करने में भी खासा आगे रहते हैं। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना ने इस शहर और यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी को काफी हद तक प्रभावित किया है। देश में कोविड-19 का प्रसार शुरू हो जाने के बाद 24 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ। पहले की सामान्य जिंदगी और इन पांच महीनों के दौरान और बाद के जीवन में खासा फर्क आ चुका है। जीवन के इसी अंतर और गहमागहमी के ठिकानों पर आए बदलाव को अपने कैमरे में कैद किया फोटो जर्नलिस्ट विवेक निगम, जी. पाल, हिमांशु सोनी और शुभम बंसल ने। ये तस्वीरें बताती हैं कि कोरोना के दौर में कितनी बदल चुकी है जिंदगी... 
 
विज्ञापन

2 of 9
अब पर्यटकों की राह देख रहा है ऐतिहासिक लालकिला... - फोटो : अमर उजाला
आज कोरोना महामारी काल के कारण लॉकडाउन को पांच महीने हो चुके हैं और यह शहर फिर से अनलॉक हो रहा है। बावजूद इसके पर्यटन स्थलों और प्रमुख बाजारों से रौनक गायब है। तब से लेकर अब तक का यह सफर संकट भरा रहा है लेकिन जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है। अलबत्ता अभी हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 9
चांदनी चौक को भी है 'चमक' का इंतजार... - फोटो : अमर उजाला
चांदनी चौक की तरह राजधानी के अन्य बाजारों का भी यही हाल है। जिन बाजारों में अक्सर भीड़-भाड़ रहती थी आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। 

4 of 9
हनुमान मंदिर में अब लौट रहे हैं भक्त - फोटो : अमर उजाला
शहर के बड़े बाजारों और अन्य पर्यटन स्थलों की ही तरह धार्मिक स्थान भी कोरोना के कारण वीरान हुए लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की वापसी हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
सेंट्रल पार्क में अब नहीं है चहल-पहल... - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क लॉकडाउन से पहले सुबह से लेकर देर रात तक आबाद रहता था लेकिन कोरोना काल ने इसे भी 'लॉक' कर दिया। अब यहां नहीं रहती चहल-पहल। 
विज्ञापन

6 of 9
सरोजनी नगर मार्केट... - फोटो : अमर उजाला
आम तौर पर खरीदारों ही नहीं पर्यटकों से भी गुलजार रहने वाले इस बाजार में लोग आने तो लगे हैं लेकिन उतने नहीं जितने महामारी से पहले या सामान्य दिनों में आया करते थे। फिलहाल तो लोग बाजार की जगह घर को ही सुरक्षित मान रहे हैं।   
विज्ञापन

7 of 9
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
दिल्लीवाले इंडिया गेट घूमना खूब पसंद करते हैं लेकिन लॉकडाउन ने उनकी यह पसंदीदा जगह वीरान कर दी। मौज-मस्ती करते लोग और पारिवारिक रौनक लौटने में अभी वक्त लगेगा। 

8 of 9
बोट क्लब.. - फोटो : अमर उजाला
जब लोग इंडिया गेट का ही रुख नहीं कर रहे तो फिर यहां के बोट क्लब पर रौनक कैसे होगी। खाली पड़ी नावों को सैलानियों का इंतजार है। 
विज्ञापन

9 of 9
चिल्ड्रन पार्क.. - फोटो : अमर उजाला
जब इंडिया गेट का इलाका ही वीरान हो गया तो बच्चों के इस पसंदीदा ठिकाने पर शोर-ओ-गुल कैसे होगा। अभी तो बच्चों को घर पर ही रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें