PHOTOS: CBSE 12वीं ऑल इंडिया टॉपर्स में रहा UP का दबदबा, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Sat, 26 May 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
ऑल इंडिया टॉपर में यूपी का दबदबा,
सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित
म्हारी छोरियां छोरों से फिर आगे...
. लड़कियों ने मारी बाजी, ऑल इंडिया टॉपर लड़कियां
. ऑल इंडिया टॉपर में यूपी का दबदबा,
. पहली दो टॉपर यूपी से, तीसरे स्थान पर यूपी से चार छात्र,
. टॉप नौ छात्रों में सात लड़कियां, केवल दो लड़के शामिल
. बीते साल के मुकाबले में पास प्रतिशत एक फीसदी बढ़ा
. 99.8 फीसदी अंकों केसाथ ऑल इंडिया टॉपर बनी गौतम बुद्ध नगर की मेघना श्रीवास्तव
. ऑल इंडिया दूसरी स्थान पर गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा, प्राप्त किए 99.6 फीसदी अंक
. दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम की लावण्य झा विशेष श्रेणी में तीसरे स्थान पर
अमर उजाला बयूरो
नई दिल्ली, 26 मई
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए। नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। खास बात यह है कि ऑल इंडिया पहली व दूसरी व तीसरी टॉपर लड़की ही है। (सभी फोटोः जी पॉल/पीटीआई)
विज्ञापन
2 of 10
cbse results
- फोटो : pti
गौतमबुद्ध नगर के स्टेप बॉय स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है। गाजियाबाद के एस.ए.जे स्कूल की अनु्ष्का चंद्रा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
3 of 10
cbse results
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे स्थान पर जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की चाहत बोधराज ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। चाहत के साथ ही एक समान 500 में 497 अंकों के साथ छ अन्य छात्र तीसरे स्थान पर हैं।
4 of 10
cbse results
- फोटो : pti
मेघना श्रीवास्तव ने इतिहास, भूगोल, साईक्लोजी, इक्नोमिक्स में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए है जबकि इंग्लिश कोर में 99 अंक मिले है। वहीं अनुशका चन्द्रा ने इतिहास, राजनीति शास्त्र, साईक्लोजी व इक्नोमिक्स में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि अग्रेजी में 98 अंक लेकर बाजी मारी है।
विज्ञापन
5 of 10
cbse results
- फोटो : pti
बारहवीं के नतीजों में उत्तर प्रदेश ने दबदबा बनाया है। जहां ऑल इंडिया पहले व दूसरे स्थान पर दो लड़कियां हैं। वहीं गौतम बुद्नगर के कैम्ब्रिज स्कूल की सुप्रिया कौशिक, गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के दिल्ली पब्लिक स्कूल केनकुल गुप्ता, गाजियाबाद केएस.ए,जे स्कूल के क्षितिज आनंद, मेरठ केमेरठ पब गल्र्स स्कूल की अनन्या सिंह 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। लुधियाना के बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल की आस्था बांबा, हरिद्वार के गायत्री विद्यापीठ की तनुजा कपरी भी तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
6 of 10
cbse results
- फोटो : pti
पेपर लीक की घटनाओं के बाद अर्थशास्त्र की दुबारा हुई परीक्षा के बावजूद नतीजों में बीते साल के मुकाबले में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल जहां पास प्रतिशत 82.02 था, वह इस बार बढ़ कर 83.01 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
7 of 10
cbse results
- फोटो : pti
दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम की लावण्या झा ने विशेष श्रेणी के तहत तीसरा स्थान पाया है। 500 में से 487 अंक प्राप्त करने वाली लावण्या को दिल्ली का टॉपर भी माना जा रहा है। विषेश श्रेणी केतहत ऑल इंडिया टॉप केरल के ए विजय गणेश ने किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि दूसरा स्थान देहरादून की पूजा कुमारी ने 489 अंक प्राप्त कर पाया है।
8 of 10
cbse result
- फोटो : अमर उजाला
टॉपर बनने के साथ-साथ पास प्रतिशत में भी आगे ऑल इंडिया टॉपर बनने के साथ-साथ प्रतिशत में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। इस बार 88.31 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने बारहवीं बोर्ड की परीक्षा पास की है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.99 प्रतिशत रहा है। दोनों के बीच का अंतर इस बार 9.32 प्रतिशत दर्ज हुआ है।
9 of 10
cbse result
- फोटो : जी पॉल
ओवर ऑल नतीजों में 97.32 फीसदी पास प्रतिशत के साथ सीबीएसई के सभी दसों रीजन में त्रिवेंद्रम टॉप पर रहा है जबकि 89.00 फीसदी पास प्रतिशत के साथ दिल्ली रीजन तीसरे पायदान पर है।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार 11 लाख 84 हजार 386 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिनमें से 11 लाख 6 हजार 772 ने परीक्षा दी। इस बार पास प्रतिशत 83.01 प्रतिशत रहा जबकि 2017 में यह 82.02 प्रतिशत दर्ज हुआ था। दिल्ली रीजन के नतीजों की बात करें तो पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। बीते साल जहां दिल्ली का पास प्रतिशत 88.37 फीसदी था वह इस साल बढ़कर 89 फीसदी हो गया है।