फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सूरजकुंड मेले में ये चीजें रहीं खास, 90 हजार पर्यटकों से गुलजार हुआ दिन

Mon, 05 Feb 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड मेले का पहला रविवार पर्यटकों से गुलजार रहा, देर शाम तक 90 हजार से अधिक लोगों ने मेले में शिल्प, कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वाद का लुत्फ उठाया। पर्यटकों की भरमार से मेला परिसर की सभी पार्किंग खचाखच भरी रही।
विज्ञापन

2 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहले रविवार को औद्योगिक नगरी के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम सहित एनसीआर से भी दर्शक वीकेंड मनाने मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने बड़ी और छोटी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया तो विभिन्न देशों के स्टॉल पर घूम कर वहां की शिल्पकला के दीदार किए और खरीदारी भी की।

4 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में सेल्फी का क्रेज रहा। मेले की यात्रा को यादगार बनाने के लिए पर्यटक जहां भी जाते वहीं अपनी सेल्फी भी लेते। देश विदेश से आए कलाकारों के साथ फोटो क्लिक करने का भी क्रेज दर्शकों में रहा।
विज्ञापन

5 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा का बंचारी ढोल और नृत्य पर्यटकों को बहुत पसंद आया। ढोल बजते ही कई टोलियां कलाकारों के साथ नृत्य करने लगतीं, लड़कियां भी बंचारी नृत्य में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

6 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
जैसे जैसे दिन चढ़ा पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता चला गया। दोपहर एक बजे तक सभी पार्किंग पूरी तरह से भर चुकी थीं। फूड स्टॉल पर खाने के शौकीनों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय इडली डोसा, उत्तपम, सांबर बड़ा तो पूर्वांचल की लिट्टी चोखा, राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, हरियाणा का छोला कुल्चा की सबसे ज्यादा मांग रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें