साउथ कैंपस थाना इलाके में मंगलवार रात को एक युवक की दबने व जलने से मौत हो गई। सीमेंट से भरा कंटेनर कैप्सूल दो कार स्विफ्ट व अमेज होंडा और एक बाइक पर पलट गया, इससे स्विफ्ट कार में आग लग गई, कार सवार की जलने व दबने से मौत हो गई। आग से युवक का शरीर काफी हद तक जल गया था। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। (सभी फोटो: अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
PICS: दिल्ली में हुए इस हादसे की तस्वीरें हैरत में डाल देंगी आपको
2 of 6
पुलिस की लापरवाही के चलते कंटेनर कैप्सूल को मौके से हटाया नहीं जा सका। इसी वजह से बुधवार सुबह वसंत विहार इलाके में बड़े पैमाने पर जाम लग गया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सड़क दुर्घटना मंगलवार रात करीब 2.40 मिनट पर रावतुलाराव फ्लाईओवर के नीचे हुई। गोविंद नगर, दीपक नर्सिंग होम, कोटद्वार थाना जिला पौढ़ी गढ़वाल, उत्तराखंड निवासी आकाश(24) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह फुटवियर डिस्टीब्यूटर है और दिल्ली से सामान लेकर उत्तराखंड जाता है।
विज्ञापन
PICS: दिल्ली में हुए इस हादसे की तस्वीरें हैरत में डाल देंगी आपको
3 of 6
मंगलवार रात को वह दोस्त रचित के साथ अमेज होंडा कार से राजौरी गार्डन जा रहा था। उसने मुनिरका से जाते हुए आरटीआर फ्लाईओवर के नीचे से रिंग रोड की तरफ राइट टर्न लिया। इस समय सीमेंट से भरा कंटेनर कैप्सूल तेज गति से एयरपोर्ट की तरफ से मुनिरका की ओर जा रहा था। जैसे ही कार आरटीआर फ्लाईओवर से राइट टर्न ली थी कंटेनर कैप्सूल ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
PICS: दिल्ली में हुए इस हादसे की तस्वीरें हैरत में डाल देंगी आपको
4 of 6
इसके बाद कंटेनर लेफ्ट साइड में मुड गया और रिंग रोड से आने वाले कैरिंज्वे पर चला गया। कंटेनर का अगला हिस्सा अमेज कार के ऊपर गिर गया, जबकि सीमेंट से भारी कैप्सूल स्विफ्ट कार के ऊपर गिर गया। इससे स्विफ्ट बुरी तरह पिचक गई और कार चला रहा युवक अनीस जाधव कार के बीच में पिस गया। इसके बाद इस कार में आ लग गई, आग से अनीस जाधव का आधे से ज्यादा शरीर जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
PICS: दिल्ली में हुए इस हादसे की तस्वीरें हैरत में डाल देंगी आपको
5 of 6
कार को काटकर अनीस केशव को बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही ये पता लगेगा कि अनीस की मौत कैप्सूल के नीचे दबने से हुई है या फिर जलने से हुई है। बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अनीस पुणे का रहने वाला था और गुड़गांव स्थित निकोन कंपनी में सीनियर पद पर काम करता था। पुलिस जिस बात की जांच कर रही है कि वह सड़क दुर्घटना के समय कहां जा रहा था।
PICS: दिल्ली में हुए इस हादसे की तस्वीरें हैरत में डाल देंगी आपको
6 of 6
बताया जा रहा है कि स्वीफ्ट कार चालक ने इस सड़क दुर्घटना को देखकर अपनी कार को रोक लिया था, मगर घिसटता हुआ कैप्सूल उसकी कार पर जाकर गिर गया था। कंटेनर कैप्सूल के कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार इस तरह पिचक गई थी कि जैसे एक लोहे का कबाड़ पड़ा हो। आग से कार में आग भी लग गई। मगर कार के डेसबोर्ड पर लगी गणेशजी के छोटे से मंदिर को आंच तक नहीं आई। गणेश की मूर्ति एक डिब्बे में रखी हुई थी।