दिल्ली चिड़ियाघर इन दिनों बेहद गुलजार है। मौसम में आ रहे बदलाव के साथ लोकल माइग्रेंट बर्ड्स (ठंडे प्रदेशों से आने वाले पक्षी) की चहचहाहट आकर्षण का केंद्र बनी है। वहीं बाड़ों में नन्हें जानवरों की चहलकदमी से पूरे चिड़ियाघर में रौनक है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते एक माह में चिड़ियाघर में अलग-अलग जानवरों ने करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों को जन्म दिया है। सभी नन्हें जानवर स्वस्थ हैं। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली) (रिपोर्ट : बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां
2 of 6
खास बात यह है कि छह महीने पहले पैदा हुए व्हाइट टाइगर के चार बच्चों को दीवाली तक पब्लिक के लिए बाहर निकालने की तैयारी है। चिड़ियाघर में बीते एक माह में हॉप डियर (पाडा हिरण) के दो बच्चे, सांभर के दो बच्चे, लद्दाखी बकरी (गोरल) के चार बच्चे, बारहसिंगा के दो बच्चे और चौसिंगा के दो बच्चे पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां
3 of 6
नवंबर तक शंघाई और चीतल के भी बच्चे पैदा होंगे। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है अलग-अलग जानवरों के कुल करीब एक दर्जन बच्चे पैदा हुए हैं। सभी स्वस्थ हैं और अपने मां के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। चिड़ियाघर के क्यूरेटर आर. ए. खान ने बताया कि चिड़ियाघर इन दिनों नए मेहमानों की सेवा में लगा हुआ है। एक तरफ हम ठंडे प्रदेशों से आए पक्षियों का ध्यान रख रहे हैं, तो वहीं चिड़ियाघर में नन्हें बच्चों का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।
PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां
4 of 6
सभी नन्हें जानवरों को फिलहाल सिर्फ मां के साथ खेलने के लिए सुबह अंदर बाड़े में छोड़ा जाता है। जानवरों को अभी विजिटर्स के लिए नहीं निकाला जा रहा है। रोजाना रूटीन चेकअप के साथ खान-पान का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। चिड़ियाघर में बीते मार्च में व्हाइट टाइगर ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। कुछ दिनों बाद उनमें से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां
5 of 6
बाकी चार बच्चों, जिसमें तीन फीमेल और एक मेल हैं, उनकी अच्छी देखरेख के बाद वह स्वस्थ थे। कुछ दिनों पहले दो बच्चों एक मेल और एक फीमेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा था कि उनकी हड्डियों में कोई समस्या थी।
PICS: देखेंगे तो देखते रह जाएंगे इन नन्हें शेरों की अठखेलियां
6 of 6
दोनों को चिड़ियाघर स्थित अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। अब उसमें एक मेल बेबी टाइगर को छुट्टी मिल गई है, लेकिन एक फीमेल अभी भी अस्पताल में है। हालांकि उसकी हालत में पहले से सुधार है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक उम्मीद है की चारों व्हाइट टाइगर को नवंबर में दीवाली तक विजिटर्स के लिए ओपन बाड़े में छोड़ा जाएगा।