फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

विज्ञापन
1 of 12
पंचायत चुनाव में आज महिलाओं ने घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार किया। मतदान केंद्रों पर बहुत सी ऐसी बुजुर्ग महिलाएं देखीं जिन्होंने पहली बार ईवीएम देखी थी, उन्हें वोट डालने में सहायता लेनी पड़ी।

विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

2 of 12
लंबी-लंबी घूंघट में महिलाएं मतदान केंद्रों तक पहुंचीं। कई ऐसी भी महिलाएं देखी गईं जिन्होंने पहले कभी मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था।
विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

3 of 12
रविवार को ऐसी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भूपानी, खेड़ी कलां, तिगांव व तिलपत आदि गांवों में कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने पहली बार ईवीएम देखी थी।

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

4 of 12
उन्हें समझ ही नहीं आया कि ठप्पा कहां लगाना है। बूथ के बाहर उनके परिजन और अंदर मौजूद अधिकारी बुजुर्ग महिलाओं को ईवीएम का प्रयोग समझाते देखे गए।
विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

5 of 12
पहली बार ईवीएम में मतदान करना इन महिलाओं के लिए नया अनुभव रहा। भूपानी की संतो देवी ने कहा कि उनके समय में तो ठप्पा लगा कर वोट डालते थे।
विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

6 of 12
पिछले कई वर्षों से उन्होंने वोट नहीं डाला था। मशीन में पहली बार वोट डाला है। खेड़ी कलां, भूपानी, हरेकश नगर, नांगल, तिलपत, नीमका, ददसिया जैसे कई गांवों में महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

7 of 12
भूपानी और खेड़ी कलां स्थित बूथ पर तो कुछ महिलाएं वोट डालने के बाद बूथ के बाहर झूम उठीं। महिलाओं के लिए रविवार का दिन किसी उत्सव की तरह रहा।

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

8 of 12
कुछ महिलाओं ने बूथ के बाहर नाचना-गाना शुरू कर दिया।

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

9 of 12
ससुराल में रह रहीं नवविवाहिताएं भी विशेष रूप से मतदान के लिए मायके पहुंचीं। मतदान केंद्रों पर कई महिलाएं ऐसी दिखीं जिनकी दो-तीन माह पहले ही शादी हुई है।

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

10 of 12
उनका वोट अभी भी उनके मायके में ही बना हुआ है। इस कारण मतदान करने वे मायके पहुंचीं। तिलपत की पूजा भी उनमें से एक हैं। पूजा की शादी कुछ माह पहले डबुआ कॉलोनी में हुई थी।

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

11 of 12
शनिवार को ही पूजा मायके पहुंच गई थी और रविवार को मतदान करने के बाद ससुराल लौट गई।
विज्ञापन

PICS: ऐसा रहा पंचायत चुनाव, घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार

12 of 12
तिलपत की रानी की तीन माह पहले पटना में शादी हुई थी। रानी भी पटना से मायके मतदान के लिए पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें