इस दौरान छात्रों को प्रेजेंटेशन के जरिये तमाम तरह की जानकारियां दी गईं। सेशन में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर जेएम खुराना ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
Pics : डीयू में ओपन डेज में कुछ यूं हुए सवाल-जवाब
2 of 7
इस दौरान छात्रों को प्रेजेंटेशन के जरिये तमाम तरह की जानकारियां दी गईं। पहले दिन कोर्सेज, किस कोर्स को लेने पर अंकों में कटौती, स्पोर्ट्स व ईसीए के दाखिलों से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Pics : डीयू में ओपन डेज में कुछ यूं हुए सवाल-जवाब
3 of 7
छात्रों को बताया गया कि प्री-एडमिशन फॉर्म और एडमिशन फॉर्म में क्या अंतर है। प्री-एडमिशन फॉर्म (ओएमआर) फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन से भरा जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म 28 मई से 15 जून तक भरा जा सकता है जबकि ऑफलाइन 5 जून से 15 जून तक भर सकते हैं।
Pics : डीयू में ओपन डेज में कुछ यूं हुए सवाल-जवाब
4 of 7
वहीं एडमिशन फॉर्म कट ऑफ आने के बाद भरना होगा। प्री-एडमिशन फॉर्म में कोई दस्तावेज नहीं लगाना है। इसके अलावा बताया गया कि डीयू में एनसीसी, एनएसएस, एनआरआई व मैनेजमेंट किसी प्रकार का कोई कोटा नहीं है।
विज्ञापन
Pics : डीयू में ओपन डेज में कुछ यूं हुए सवाल-जवाब
5 of 7
छात्रों के पूछे गए अहम सवाल- डीयू में किन-किन विदेशी भाषाओं में पढ़ाई की जा सकती है? जवाब : चार ऑनर्स कोर्सेज के रूप में विदेशी भाषा की पढ़ाई होती है। जिसमें फ्रैंच, जर्मन, इटेलियन, स्पेनिश में ऑनर्स किया जा सकता है।
कुछ लोग स्टूडेंट यूनियन और डीन ऑफिस के जरिये एडमिशन कराने की बात करते हैं, क्या ऐसे दाखिला हो सकता है? जवाब : छात्र संगठन और डीन ऑफिस के जरिये जो लोग दाखिला कराने की बात करते हैं वो फर्जी एडमिशन होते हैं। दाखिले शुरू होते ही ऐसे दलाल सक्रिय हो जाते हैं, जो किसी न किसी कोटे के जरिये दाखिला कराने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
Pics : डीयू में ओपन डेज में कुछ यूं हुए सवाल-जवाब
6 of 7
हम लोग सेंट्रल दिल्ली से दाखिले से जुड़ी जानकारी लेने आए हैं। जो जानकारी चाहिए थी वह मिल गई। इसके आधार पर ऑनलाइन फॉर्म के जरिये आवेदन करेंगे। - सोनाक्षी
अभी रिजल्ट नहीं आया लिहाजा उसके बाद ही तय होगा कि किस कोर्स में एडमिशन लेना है। फिलहाल सेशन में दाखिले से जुड़ी बेसिक जानकारी मिल गई है। - टुबा
विभिन्न कोर्सेज में दाखिले को लेकर अलग-अलग क्राइटेरिया होता है लेकिन यहां आकर पता चला कि इस बार कॉलेज किसी प्रकार की कोई अतिरिक्त शर्त नहीं लगाएंगे। - दिशा
ओपन डेज में आकर काफी कंफ्यूजन दूर हो गई। जो जानकारी मिली है उससे ऑनलाइन फॉर्म भरने में आसानी होगी। - दीपांशी