फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

विज्ञापन
1 of 9
प्रगति मैदान में चल रहा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सौंदर्य, स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों के पवेलियन में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए एक के साथ एक फ्री का ऑफर हाल के बाहर तक पहुंच गया है। इसमें हेयर कलर, क्रीम, ब्लीच, शैंपू, रोज वाटर, परफ्यूम, साबुन, मेकअप आदि का सामान की किट है। ये ऑफर लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

2 of 9
वहीं, डिफेंस पवेलियन के सामने फोकस कंट्री थाईलैंड का पवेलियन है। यहां आपको स्पेशल मसाज ऑयल मिलेंगे। कारोबारियों का दावा है कि इन ऑयल के प्रयोग से मोटापा से मुक्ति, सिर, पेट दांत, गर्दन और जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए एक के साथ एक फ्री के ऑफर बोर्ड भी टंग गए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

3 of 9
बेशक ट्रेड फेयर इंटरनेशनल स्तर का हो, लेकिन दर्शकों को फूड कोर्ट में बैठने की जगह ही नसीब नहीं होती है। दर्शकों का आंकड़ा लाख पार कर चुका है, लेकिन अभी तक मेला परिसर में दर्शकों के खाने-पीने के लिए बेहतर जगह नहीं बनी है।

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

4 of 9
यहां न ही दर्शकों के आधार पर कुर्सियों का बंदोबस्त है। फूड कोर्ट के अंदर बैठने की जगह न मिलने के चलते दर्शक बाहर बने छोटे-छोटे ग्राउंड समेत फुटपाथ की रेलिंग पर बड़ी मुश्किल से बैठकर खाना खाते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

5 of 9
ट्रेड फेयर शॉपिंग संग हॉट पिकनिक स्पॉट बन गया है। दर्शक देश-विदेश के पवेलियनों में संस्कृति, विरासत, हुनर जानने के अलावा प्रोडक्ट भी खरीद रहे हैं। फैमिली समेत लोग शॉपिंग के बाद आराम से बैठकर देसी-विदेशी जायकों समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

6 of 9
फेयर में पब्लिक एंट्री के दूसरे दिन दर्शकों का आंकड़ा सवा लाख पार कर गया। दर्शकों के लिए इस बार खुशखबरी यह है कि वे मेले में शापिंग के दौरान अपना खाना-पीना साथ ला सकते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

7 of 9
आईटीपीओ जनरल मैनेजर वी. मीरा के मुताबिक, सीनियर सिटीजन, बीमारों व बच्चों की तकलीफ को समझते हुए अनुमति दी गई है। हालांकि दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे कम से कम सामान लेकर आएं।

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

8 of 9
प्रगति मैदान के हॉल नंबर 18 में सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क का मंडप तीन रंगों से सजाया गया है। दर्शकों की सहूलियत के लिए यहां सेल्फी को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कहीं आपने मिस तो नहीं कर दिया यह मौका

9 of 9
साथ ही बच्चों के लिए पेंटिग प्रतियोगिता व मैजिक शो भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रोजाना विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें