दनकौर थाने से महज 250 मीटर दूर स्थित सिंडिकेट बैंक में सोमवार दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में दो बाइक पर आए छह नकाबपोश बदमाशों ने 21 लाख रुपये की डकैती डाली। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड और बैंक प्रबंधक को तमंचे के बल पर काबू कर बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों और स्टाफ को बंधक बनाकर स्टोर रूम में बंद कर दिया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
2 of 10
सात मिनट में रकम बैग में भर सड़क पर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। जाते वक्त बदमाश बैंक के सीसीटीवी कैमरों का वीडियो रिकॉर्डर भी साथ ले गए। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
3 of 10
जानकारी के मुताबिक दनकौर के धनौरी रोड पर सिंडिकेट बैंक है। सोमवार दोपहर लंच के बाद 2:35 बजे सुरक्षा गार्ड जुगल किशोर ने बैंक के गेट का चैनल खोल दिया। बाहर इंतजार कर रहे करीब 15 उपभोक्ता बैंक के अंदर दाखिल हुए। तभी पल्सर और अपाचे बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाश बैंक पर धावा बोलते हुए अंदर घुस गए।
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
4 of 10
सभी ने नकाब हटाया और उनमें एक बदमाश ने सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनकर उसे तमंचे के बल पर काबू में ले लिया। एक अन्य बदमाश ने प्रबंधक अरुण सक्सेना की केबिन में घुसकर मारपीट कर काबू में ले लिया। इसी बीच दो बदमाशों ने ग्राहकों को काबू किया और एक अन्य ने कैशियर से चाबी छीन ली। कैश के बारे में पूछकर ग्राहक और कर्मचारियों समेत सभी को जान से मारने की धमकी देकर पारदर्शी शीशे वाले स्टोर रूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
5 of 10
डकैतों ने स्ट्रांग रूम (कैश रूम) से 17 लाख रुपये और काउंटर से 4 लाख रुपये बैग में भर लिए। बैंक से निकलने से पहले सीसीटीवी कैमरों का वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) ले लिया। भीड़ को डराने के लिए फायरिंग करते हुए 2:42 बजे फरार हो गए। गार्ड की बंदूक भी लूट ले गए थे जिसे धनौली रोड पर फेंक दिया। दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में शहर और जिले में वाहन चेकिंग शुरू की गई मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
6 of 10
जिले में पहली बार हुई बैंक डकैती की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आईजी आलोक शर्मा, डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी किरण एस, एसपी क्राइम विजय ढुल, एसपी देहात संजय सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
7 of 10
घटना को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी आनन-फानन में मौके पर बुलावा लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी बैंक पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी और फिंगर प्रिंट लिए। सोमवार देर रात तक पुलिस बैंक स्टाफ से पूछताछ में जुटी है।
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
8 of 10
डीआईजी के मुताबिक बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले छह बदमाश थे और दो बाइकों पर आए थे। इन बदमाशों द्वारा की गई घटना के कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं।
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
9 of 10
उम्मीद है इन तथ्यों के आधार पर पुलिस जल्द ही डकैतों को चिह्नित करके उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। बैंक स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी
10 of 10
डकैती के दौरान बदमाशों के सामने एक महिला ग्राहक ने रोते बिलखते हुए अपनी बहन के इलाज के खर्च के पैसों को छोड़ने की विनती की। इस पर आपसी सहमति से सभी बदमाशों ने किसी भी ग्राहक के रुपये छोड़ने का मन बनाया। एक ने कहा कि ये अपने भाई हैं इन्हें छोड़ दे। ग्राहकों के पास करीब एक लाख रुपये की रकम थी।