फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

Mon, 20 Jul 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
ख्याला के विष्णु गार्डन इलाके में चार मंजिला मकान गिरने में मृतकों की संख्या पांच हो गई है, जबकि 10 लोग जख्मी बताए गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में तीन महिला, एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। सभी मकान में किरायेदार थे। ख्याला थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

2 of 11
शनिवार रात से चल रहा मलबा हटाने का काम रविवार की शाम तक चला। दोपहर में राहत कर्मियों ने एक बच्ची को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान आकांक्षा पुत्री प्रेमबाबू (9) के रूप में हुई।

विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

3 of 11
विष्णु गार्डन एस ब्लॉक में शनिवार रात करीब 9:15 बजे मकान संख्या 21/201 भरभराकर गिर गया था। मकान में रहने वाले काफी लोग इसके मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को निकालने की कोशिश की।

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

4 of 11
इसी दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकलकर्मी, पुलिस और एनडीआरएफ, डीडीएमए और कैट्स की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने का काम शुरू किया। ख्याला पुलिस ने मकान मालिक बृजपाल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

5 of 11
पश्चिम दिल्ली के विष्णु गार्डन में पांच मंजिला मकान गिरने और उसमें पांच की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिल्ली सरकार ने दिए हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। जैन ने कहा है कि घटना के दोषी वे लोग हैं जो मकान में बदलाव करवा रहे थे और जिन्हें ऐसा करने से रोकना था।

विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

6 of 11
जैन ने कहा है कि जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में जो भी घटना के लिए दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना में जो लोग मारे गए हैं, उनमें वयस्क के लिए 2 लाख, बच्चे के लिए 1 लाख, गंभीर घायल को 50 हजार और मामूली रूप से जख्मी को 10 हजार रुपये मुआवजा राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी।
विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

7 of 11
एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में शामिल है। पांच मंजिला निर्माण कैसे हुआ, यह भी जांच का विषय है। वहीं, संकरी गली में हादसे के कारण बचाव कार्य में दिक्कत की बात भी कही जा रही है।

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

8 of 11
विष्णु गार्डन में गिरी बिल्डिंग में दबकर पांच की मौत हो गई और कई घायल हो गए। रविवार को दिनभर नेता घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे। बिल्डिंग में लोग दबे लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का जिन्न बाहर निकल आया। हादसे कैसे रुकेंगे, इस पर बातचीत राजनीतिक दल नहीं कर रहे हैं बल्कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं।

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

9 of 11
सत्येंद्र जैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे विधायक जनरैल सिंह ने कहा कि एमसीडी अवैध निर्माण में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उसी भ्रष्टाचार में लोगों की जान जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन भी घटनास्थल पर पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के साथ पहुंचे। माकन ने दिल्ली सरकार पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

10 of 11
माकन ने कहा कि सत्ता संभालने पर 16 फरवरी 2015 को आप सरकार ने किसी भी तरह का निर्माण न तोड़ने के आदेश जारी किए थे जिसके कारण धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहा है। बिल्डर कहीं बेसमेंट खुदवा रहे हैं। हादसा उसी आदेश के कारण हुआ है, अभी कुछ और हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन

PICS: मलबे से शव निकलते रहे और लोग बिलखते रहे

11 of 11
माकन ने आदेश की प्रति के साथ ट्वीट कर कहा कि उस आदेश में कहा गया था कि अगर कोई तोड़फोड़ करनी जरूरी है या योजना बना रखी है तो मंत्री से उसकी अनुमति लेंगे। मकान ने एक हाईकोर्ट के आदेश के हवाले से कहा है कि दिल्ली सरकार बिल्डर्स को बढ़ावा दे रही है। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी दिल्ली सरकार पर बिल्डर्स को बढ़ावा देने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें