फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

Sun, 19 Jul 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार रात एक चार मंजिला मकान भरभराकर गिर गई। हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आठ लोग घायल हैं। दोपहर में मलबे से एक लड़की का शव निकाला गया, जिसकी तलाश की जा रही थी। अबतक 80 फीसदी मलवा साफ किया जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

2 of 10
रविवार को मौके पर पहुंचे पीडब्लूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस मौके पर उनके साथ आप विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सीवर के काम में खुदाई के चलते यह इमारत गिरी है।
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

3 of 10
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने के बाद ही हादसे में मरने वालों की सही संख्या के बारे में पता चल पाएगा। पुलिस ने एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है।

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

4 of 10
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार रात करीब सवा नौ बजे ख्याला के एस ब्लॉक में चार मंजिला मकान के गिरने व उसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

5 of 10
सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही कैट्स एंबुलेंस व आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंसकर्मी भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

6 of 10
आपदा प्रबंधन की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक नौ लोगों को मलबे से निकाल कर कैट्स की एंबुलेंस गुरुनानक अस्पताल पहुंचा चुकी है, जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

7 of 10
वहीं सात की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मरने वाले लोगों की पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे 15 से 20 लोग फंसे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मलबे के नीचे दर्जन भर लोग दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए मलबे को हटाने का काम जारी है।

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

8 of 10
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मकान बिरजू नाम के शख्स का है। वह मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। जबकि तीन अन्य मंजिलों में किरायेदार रहते हैं। स्थानीय निवासी इंद्रजीत ने बताया कि मकान सामने की तरफ गली में गिरा।

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

9 of 10
 इस वजह से सामने वाला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन उस मकान में रहने वाला कोई भी व्यक्ति हादसे में जख्मी नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि गर्मी होने की वजह से लोग गली में मौजूद थे। ऐसे में आशंका है कि गली में मौजूद कुछ लोग मकान के मलबे के नीचे दबे होंगे। 
विज्ञापन

PICS: चार मंजिला इमारत के मलवे से निकली छठवीं लाश

10 of 10
मकान गिरने के बाद उस गली की लाइट चली गई, जिससे आसपास के लोगों को राहत कार्य करने में दिक्कत आ रही थी। लोगों ने टार्च लेकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। राहतकर्मियों के पहुंचने के बाद लाइट की व्यवस्था की गई। उसके बाद राहत कार्य में तेजी आई और लोगों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें