मेरी बेटी ने कोई पाप नहीं किया तो जो उसे रेप पीड़िता या निर्भया जैसे शब्दों से याद न करें। शर्म रेप करने वालों को आनी चाहिए। मेरी मांग है कि रेप पीड़ितों को दया या पहचान छुपाने की जरूरत नहीं है, बल्कि समाज में दोषियों को छिपना चाहिए।
विज्ञापन
PICS : 'रेप पीड़िता नहीं.. मेरी बेटी को ज्योति सिंह कहकर पुकारें'
2 of 7
मैं मांग करती हूं कि मेरी बेटी को निर्भया के नाम से नहीं, बल्कि ज्योति सिंह के नाम से पहचान मिले। यह कहना है वसंत विहार गैंगरेप की पीड़िता की मां का।
विज्ञापन
PICS : 'रेप पीड़िता नहीं.. मेरी बेटी को ज्योति सिंह कहकर पुकारें'
3 of 7
निर्भया की तीसरी बरसी के उपलक्ष्य पर जंतर-मंतर में बुधवार को निर्भया चेतना दिवस मनाते हुए श्रद्धाजंलि दी गई। सेंटर फॉर सोशल रिसर्च (सीएसआर) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नम आंखों संग मां ने कहा कि निर्भया फंड की राशि से फॉरेसिंक लैब बनाई जाए।
PICS : 'रेप पीड़िता नहीं.. मेरी बेटी को ज्योति सिंह कहकर पुकारें'
4 of 7
ताकि रेप मामलों की जल्द रिपोर्ट आ सके। रिपोर्ट जल्दी आने पर अदालत दोषियों के खिलाफ जल्द फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
PICS : 'रेप पीड़िता नहीं.. मेरी बेटी को ज्योति सिंह कहकर पुकारें'
5 of 7
पिता का कहना था कि नाबालिग को उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि कर्मों के आधार पर सजा मिले। डर है कि कहीं 20 दिसंबर को दोषी नाबालिग की उम्र उसको राहत न दे दे। जब तक दोषियों को फांसी नहीं मिल जाती, बिटिया का इंसाफ अधूरा है।
विज्ञापन
PICS : 'रेप पीड़िता नहीं.. मेरी बेटी को ज्योति सिंह कहकर पुकारें'
6 of 7
वहीं, सीएसआर की निदेशक डॉ. रंजना कुमारी का कहना था कि महज श्रद्धांजलि देने से कुछ नहीं होगा, बल्कि ठोस कानून बनाना होगा। ताकि ऐसे गुनहगार उम्र के चलते न छूट पाएं।
PICS : 'रेप पीड़िता नहीं.. मेरी बेटी को ज्योति सिंह कहकर पुकारें'
7 of 7
श्रद्धांजलि देने वालों में शबाना आजमी, जावेद अख्तर, किरण वेदी, कम्युनिस्ट नेता वृंदा करात, बरखा दत्त, स्वाति मालीवाल, बरखा शुक्ला सिंह, नलिनी सिंह समेत कई अन्य शामिल रहे।