दिल्ली सरकार के पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ानेल के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला। दोनों पार्टीयों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्त्ताओं की भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
2 of 9
दिल्ली सरकार के पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने के विरोध में प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
3 of 9
प्रदर्शनकारी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता जब केजरीवाल के घर की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने बेरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। यहां कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड तोड़ा तो पुलिस ने मामूली बल प्रयोग भी किया।
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
4 of 9
इस खींचतान में प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक को चोटें भी आईं। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें नजदीकी परमानंद अस्पताल में ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मलिक को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
5 of 9
अमित मलिक ने कहा कि जब तक केजरीवाल वैट वृद्धि वापस नहीं लेते, तब तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केजरीवाल जहां जाएंगे, उनका विरोध करेंगे। वैट दर बढ़ाए जाने से दैनिक जरूरत की चीजें महंगी होंगी।
विज्ञापन
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
6 of 9
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ोतरी के खिलाफ आईटीओ पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
7 of 9
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार भी की गई। इस दौरान भाजपा पार्षद सुमित्रा दहिया की आंख में गंभीर चोट भी आई। उन्हें आई सेंटर ले जाया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि वैट बढ़ोतरी कहीं से जायज नहीं है।
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
8 of 9
सरकार जनता के करोड़ों रुपये खुद की तारीफों पर खर्च कर रही है, ऐसे में सरकार को वैट बढ़ाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि केजरीवाल कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।
Pics: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस का 'हल्ला बोल'
9 of 9
सांसद विजय गोयल ने कहा कि सरकार ने पहले पानी के रेट में 10 प्रतिशत, बिजली के रेट में 6 प्रतिशत, मनोरंजन कर में 20 प्रतिशत और अब वैट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिससे हर परिवार परेशान है।