अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
Tue, 26 May 2015 08:26 PM IST
अटाली गांव में दोनों समुदायों के बीच सोमवार को हुए संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
खौफ के कारण एक समुदाय के करीब सवा सौ परिवार बल्लभगढ़ स्थित सरकारी राहत शिविर में आ गए हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
गांव की गलियों में भारी पुलिस बल तैनात है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
एहतियात के तौर आसपास के गांवों दयालपुर, गढ़खेड़ा, नराहवली एवं मौजपुर आदि में भी पुलिस भेजी गई है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए पुलिस आयुक्त ने सोमवार देर रात छांयसा थाना प्रभारी बाबूलाल को लाईन हाजिर कर उनकी जगह प्रीतपाल को लगा दिया है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
पीड़ित लगातार थाना प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
हालत को काबू में करने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने अटाली गांव और उसके पांच किलोमीटर की परिधि में धारा-144 लगा दी है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
अभी गांव में समुदाय विशेष के कुछ परिवार अपने घरों में है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
लेकिन वे पूरे दिन बाहर नहीं निकला। सोमवार को कुछ लोगों ने एक समुदाय के धार्मिक स्थल और कई घरों में आग लगा दी थी।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
जिसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
इसलिए राहत शिविर में रह लोग भी दहशत में हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
भयंकर गर्मी में वे टेंट के नीचे रहने को मजबूर हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
प्रशासन ने सिवाय टेंट लगाने के किसी को खाने-पीने का इंतजाम नहीं किया है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
आरोप है कि मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने एक गोदाम में आगजनी करने की कोशिश की।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
इसको लेकर गांव में तनाव बढ़ गया।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
इस समय करीब छह सौ जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
स्थिति को संभालने के लिए गांव में डीसीपी भूपेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
पुलिस आयुक्त सुभाष यादव लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें 20 लोगों को नामजद किया गया है।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
सोमवार देर रात गांव में तनाव को देखते हुए पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा ने चार सरकारी बसें भेजकर प्रभावित परिवारों को बल्लभगढ़ सिटी थाने में भिजवाया।
अटाली गांव में तनाव बरकरार, गलियों में पसरा सन्नाटा
इस मौके पर बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे।