यूजीसी द्वारा नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप राशि खत्म करने के विरोध में धरने पर बैठे जेएनयू छात्रसंघ के छात्रों पर पुलिस ने लाठियां भांजीं। यूजीसी के गेट नंबर-दो पर लाठीचार्ज में कई छात्रों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। (फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
2 of 14
लाठीचार्ज के बाद दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र विरोध में शामिल हुए और करीब पौने घंटे तक आईटीओ चौक जाम रखा और कुछ बसों पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
3 of 14
यूजीसी और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठक भी हुई, लेकिन दोनों ओर से सहमति न बनने के चलते छात्रों ने फिलहाल प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
4 of 14
खास बात यह है कि अमेरिका, सिंगापुर, चीन, साउथ अफ्रीका की यूनिवर्सिटी के भारतीय शिक्षक भी छात्रों के साथ जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
5 of 14
आईटीओ स्थित यूजीसी मुख्यालय के बाहर तीन दिन से जेएनयू छात्रसंघ समेत आइसा के छात्र धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
6 of 14
छात्रों की मांग है कि यूजीसी ने नॉन -नेट रिसर्च स्कॉलरशिप को बंद करने का फैसला लिया है, उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
7 of 14
जेएनयू की छात्रा व आइसा की पदाधिकारी सुचेता के मुताबिक, दो दिन तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण चला, लेकिन शुक्रवार तड़के यूजीसी के बाहर छात्रों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने यूजीसी के अंदर धरने पर बैठे छात्रों को हिरासत में लेकर बाहरी दिल्ली के पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
8 of 14
छात्रों को हिरासत में लेते ही जेएनयू से अन्य छात्र यूजीसी के पिछले गेट पर पहुंच गए, क्योंकि आगे पुलिस ने बैरिकेड से बंद कर दिया था। इसी बीच पुलिस ने रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक छात्रा व अन्य छात्रों के अलावा पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
9 of 14
इसी बीच डीयू, जामिया, आईपीयू, अंबेडकर, एशियन यूनि के छात्र भी सहयोग करने पहुंच गए। इसी बीच गुस्साए छात्रों ने आईटीओ चौक पर जाम लगा दिया और दो डीटीसी बसों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि कुछ समय बाद दुर्गा पूजा के वाहनों के चलते उन्होंने जाम खोल दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि सोमवार से उग्र प्रदर्शन होगा।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
10 of 14
विरोध उग्र होते देख यूजीसी पदाधिकारियों ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बैठक के लिए बुलाया। दस छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी को फैसला लेने के लिए दस दिन का समय दिया, लेकिन अधिकारियों ने डेढ़ महीने से अधिक समय मांगा।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
11 of 14
यूजीसी का तर्क है कि कमेटी में देशभर के शिक्षक शामिल हैं, उन्हें इतनी जल्दी दोबारा बैठक के लिए बुलाना संभव नहीं है।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
12 of 14
फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज टीचर एसोसिएशन (फेडडुकटा) और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन (एफयुकटो) व जेएनयू टीचर यूनियन ने भी यूजीसी के फैसले का विरोध शुरू कर दिया है।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
13 of 14
फेडडुकटा के सचिव प्रो. सच्चिदानंद के मुताबिक, नॉन नेट रिसर्च फेलोशिप के चलते हजारों छात्र एमफिल व पीएचडी की पढ़ाई कर पाते हैं। यूजीसी की नॉन नेट रिसर्च स्कॉलरशिप राशि बढ़ाने के मुद्दे पर कमेटी गठित हुई थी, लेकिन कमेटी ने स्कॉलरशिप ही खत्म कर दी।
तस्वीरें: UGC के बाहर छात्रों के विरोध पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
14 of 14
प्रो. सच्चिदानंद के मुताबिक, हम यूजीसी से डिमांड कर रहे हैं कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तर्ज पर स्टेट यूनिवर्सिटी के एमफिल व पीएचडी के छात्रों को भी स्कॉलरशिप राशि मुहैया करवाई जाए।