ऑटो एक्सपो में लक्जरी गाड़ियों की देखने और फोटो खिंचवाने का क्रेज चाहे युवाओं में न हो, मगर मॉडल्स के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। इस सेल्फी की होड़ ने मॉडल्स को बेचैन कर रखा है। ऑटो एक्सपो-2016 में सेल्फी का जुनून इस कदर लोगों के सिर पर सवार है कि लोग मॉडल्स के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में सेल्फी प्रोटोकॉल को भी ताक पर रख कर धड़ाधड़ सेल्फी क्लिक करने में लगे हैं। (रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
चौंकाने वाला है एक्सपो में ग्लैमरस दिखने वाली इन मॉडल्स का दर्द
2 of 7
हालांकि दूसरी ओर बहुत सी मॉल्डस को सेल्फी पोज देने में हिचक भी रही हैं और वह बेचैन भी हैं। मगर इस प्रोफेशन की मजबूरी की वजह से उन्हें पोज देने के साथ-साथ अपने चेहरे पर मुस्कान भी लानी पड़ रही है। बिहार की मूल निवासी कृतिका मिश्रा लॉ ग्रेजुएट हैं। मॉडलिंग उनका पैशन है।
विज्ञापन
चौंकाने वाला है एक्सपो में ग्लैमरस दिखने वाली इन मॉडल्स का दर्द
3 of 7
ऐसे में वह प्राइवेट प्रेक्टिस करने के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती हैं। कृतिका फिलहाल ऑटो एक्सपो-2016 में होंडा कार कंपनी के लिए मॉडलिंग कर रही हैं। मॉडलिंग के दौरान हमने पाया कि कई बार कृतिका लोगों के सेल्फी लेने पर असहज महसूस कर रही थीं। इस बारे में कृतिका से जब जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि यह एक दिन की बात नहीं है।
चौंकाने वाला है एक्सपो में ग्लैमरस दिखने वाली इन मॉडल्स का दर्द
4 of 7
यहां पर आने वाला युवा वर्ग ही नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के लोगों की भी दिलचस्पी महंगी और चमचमाती कारों के स्पेशिफिकेशन जानने में नहीं रहती जितनी हम मॉल्डस के साथ वह सेल्फी लेने की जुगत में लगे रहते हैं। ऐसे में कई बार लोग सेल्फी लेने में सेल्फी प्रोटोकॉल को भी ताक पर रख देते हैं। ये भी पढ़ें : खेल की दुनिया में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया ने दिखाया कमाल चार लड़के करते रहे दुष्कर्म, छूटने पर खोला और भी दर्दनाक सच देवांश के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान, पूरे शरीर पर नहीं थे कपड़े ऑटो एक्सपो में शर्मिंदा होने से बचीं आलिया, विराट ने की मदद ब्रेन डेड युवक का दिल पहुंचा दिल्ली, बची 4 जिंदगी चलती कार में गैंगरेप, वीडियो बनाकर फेंका बाहर
विज्ञापन
चौंकाने वाला है एक्सपो में ग्लैमरस दिखने वाली इन मॉडल्स का दर्द
5 of 7
मगर प्रोफेशन की बंदिशों में हम बंधे हुए हैं और ऑटो एक्सपो में आने वाले लोगों को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाते हैं। कृतिका का मानना है कि सेल्फी का खुद की अभिव्यक्ति से ज्यादा खुद में तल्लीन होने का ज्यादा संबंध है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तीसरी तस्वीर सेल्फी ही दिखाई देती है और उक्त प्लेटफार्म पर लोगों को मॉडल्स के साथ सेल्फी अपलोड करना दाल में तड़का लगाने जैसा लगता है।
विज्ञापन
चौंकाने वाला है एक्सपो में ग्लैमरस दिखने वाली इन मॉडल्स का दर्द
6 of 7
वहीं चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली मॉडल मेघा का कहना है कि आजकल सेल्फी लेने का चलन कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ लिया है। ऑटो एक्सपो की शुरूआत के दो दिनों तक लोग हम मॉडल्स के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में सारी हदें पार करने लगे। ऐसे में हमने आयोजकों से शिकायत दर्ज कराई, जहां हमने मांग की कि एक रिंग के भीतर मॉडल्स को कार या बाइक के साथ पोज देने के लिए उतारा जाए।
चौंकाने वाला है एक्सपो में ग्लैमरस दिखने वाली इन मॉडल्स का दर्द
7 of 7
मगर ऐसी रिंग की व्यवस्था करना आयोजकों ने अनुचित बताया। आयोजकों ने उन्हें यह दलील दी कि रिंग के भीतर पोज देना या ऑटो एक्सपो में भाग लेने आए लोगों को रिंग के बाहर रखना उनके लिए असहज हो जाएगा। अंतत: मॉडल्स को लोगों के साथ उनके हिसाब से सेल्फी पोज देना पड़ रहा है और वह इसे प्रोफेशन का हिस्सा मान कर उत्साह के साथ ऑटो एक्सपो में अपना प्रदर्शन कर रही हैं।