फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महिलाएं खरीद रहीं श्रृंगार का सामान

Sat, 16 Jun 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 1
eid - फोटो : अमर उजाला
ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं ने ईद पर खरीदारी करनी शुरू कर दी है। नए कपड़े, जूते, चूड़ियां, श्रृंगार के सामान से लेकर जरूरत के सामान की खूब खरीदारी हो रही है।

महिला, पुरुष हो या फिर बच्चे सभी ने अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी हैं। युवा जींस और टी-शर्ट तो महिलाएं सूट और डिजाइनर साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। शुक्रवार को बाजारों में खासी रौनक नजर आई।

बच्चों के लिए शेरवानी, कुर्ता, पायजामा टोपी खरीदी जा रही है। सैवइयां, खीर अन्य पकवानों के लिए भी खरीदारी हो रही है। खजूर खरीदे जा रहे हैं। ईद के मौके पर बाजार में कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, ड्राई फ्रूट आदि दुकानों पर भीड़ नजर आई। गर्मी से बचने के लिए ईद की खरीदारी शाम को अधिक की जा रही है। पांच बजे के बाद शहर में दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार काफी देर तक खुल रहा है।

टोपी की दुकान पर दिखी भीड़
नमाज अदा करने के दौरान मुस्लिम भाइयों द्वारा पहनी जाने वाली टोपियों की दुकान पर काफी भीड़ दिखी। बाजार में विभिन्न रंगों व कीमत की टोपियां बाजार में उपलब्ध रही। बाजार में उपलब्ध टोपियां 10 रुपये से लेकर दो सौ रुपये कीमत की है। इनमें कई डिजाइन की टोपियां मौजूद हैं, जोकि लोगों को ज्यादा पसंद आ रही हैं।

महिलाओं ने खरीदी चूड़िया व अन्य सामान
ईद को लेकर महिलाओं ने भी बाजार में खूब खरीदारी की। महिलाओं ने बाजार में चूड़िया, वस्त्र व अन्य श्रृंगार का सामान खरीदा। इसके चलते बाजार में मुस्लिम महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी।

सेंवई व ड्राई-फ्रूट की खरीदारी बढ़ी
ईद का त्योहार खुशियों का त्योहार है। इस अवसर पर मुसलमान शीर आदि तैयार कर परिचितों व दोस्तों को खिलाते हैं। एशक माह के रोजे के बाद इंसान को एक ऐसी गिजा यानी खाने की जरूरत होती है जो ताकतवर तो हो, लेकिन पाचक भी। इसलिए ईद पर शीर बनाई जाती है। शीर दूध व सेंवई से बनती है, जिसमें ड्राई-फ्रूट आदि डाले जाते हैं। ईद पर बनने वाली शीर के लिए जहा सेंवई आदि की बिक्री बढ़ी है वहीं मेवे आदि भी जमकर बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें