फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

विज्ञापन
1 of 9
आजादपुर फल मंडी में बृहस्पतिवार को सेब की पेटी चोरी करने का आरोप लगाकर चौकीदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे जहांगीरपुरी निवासी संजय उर्फ सन्नू (23) की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश (20) को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

2 of 9
घटना के बाद संजय के परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर वाहनों पर पथराव कर दिया। इससे कई बसों व अन्य गाड़ियों के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चौकीदार संजू को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

3 of 9
उत्तर पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आजादपुर मंडी में एक युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली। बुस्टर पंप के पास पुलिस को दो युवक लहूलुहान अवस्था में मिले।

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

4 of 9
पुलिस दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुकेश को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

5 of 9
जांच में पता चला कि दोनों युवक जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। संजय की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन भड़क गए और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

6 of 9
आरोपी संजू का कहना है कि संजय और उसका दोस्त मुकेश फल मंडी से सेब की पेटी चोरी कर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया और लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

7 of 9
वहीं संजय के पिता बालाभाई का कहना है कि संजय और मुकेश सब्जी बेचने का काम करते हैं और कभी-कभी मंडी में सामान उतारने और चढ़ाने का काम भी करते थे। मुकेश ने पुलिस को बताया कि संजय ने उसे सेब की पेटी लेने के लिए आजादपुर मंडी बुलाया था।

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

8 of 9
वह बाइक से मंडी पहुंचा। वहां से लौटते समय संजू व उसके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बूस्टर पंप के कमरे में ले गए। वहां दोनों के कपड़े उतारकर उनकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: कपड़े उतारकर दो की बेरहमी से पिटाई एक की मौत

9 of 9
बेहोश होने के बाद संजय को बाहर फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी, घायल और पीड़ित परिवार के बयान लेने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें