दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी कटऑफ लिस्ट छात्रों के लिए मौके लेकर आई है। इस लिस्ट के आधार पर बृहस्पतिवार से दाखिलों का दौर शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन दाखिला लेने के बजाए छात्रों का जोर दाखिला रद्द कराने पर रहा।
विज्ञापन
PHOTOS: डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट से खिल उठे चेहरे
2 of 6
वहीं, सुबह जारी बारिश के कारण भी दाखिले की रफ्तार कुछ धीमी रही। जिन कॉलेजों में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, इको या अंग्रेजी ऑनर्स की सीटें खाली हैं वहां भी छात्रों की भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले में कम रही।
विज्ञापन
PHOTOS: डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट से खिल उठे चेहरे
3 of 6
डीयू के 36 कॉलेजों में अब भी बीए, बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम, इको ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले का मौका बाकी है। कॉलेजों के मुताबिक जो छात्र पहली तीन सूची में दाखिला ले चुके हैं उनका चौथी लिस्ट के पहले दिन दाखिला रद्द कराने पर जोर रहा।
PHOTOS: डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट से खिल उठे चेहरे
4 of 6
जिससे वह पसंदीदा कोर्स व कॉलेज में दाखिला ले सकें। नॉर्थ कैंपस से कम लेकिन आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में छात्रों के नाम वापस लेने का दौर जारी रहा। डीयू की चौथी लिस्ट के दाखिलों का दौर शनिवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
PHOTOS: डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट से खिल उठे चेहरे
5 of 6
इस लिस्ट में कैंपस कॉलेजों हिंदू, आईपी, कमला नेहरू, एलएसआर, रामजस, महाराजा अग्रसेन समेत अन्य कॉलेजों में बीए कोर्सों के दाखिले खुले हैं। वहीं, बारिश ने भी दिल्ली की रफ्तार को थामा लिहाजा कॉलेजों में बृहस्पतिवार को अन्य दिनों जैसी भीड़ नहीं रही।