फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड: अपनों की तलाश में आंखों में आंसू लिए अस्पताल पहुंचे लोग

Sun, 08 Dec 2019 07:12 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Fire - फोटो : PTI
दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में लगी भीषण आग के बाद हर कोई उदास है। हादसा इतना भीषण था कि जो भी सुन रहा है वह सिर्फ पीड़ितों के लिए दुआ कर रहा है। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के परिजनों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो कोई हादसे की जगह पहुंचा तो कोई अस्पताल। जिन्हें मौके पर लोगों का पता नहीं चला तो वह आंखों में आंसू लिए अपनों को ढूंढने अस्पताल पहुंच गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
अचानक ही टूट गया दुखों का पहाड़ - फोटो : PTI
पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उसके तीन भतीजे नहीं मिल रहे हैं। वह रोते हुए फैक्ट्री पहुंचे और अपनों को ढूंढ रहे थे। जब उन्हें फैक्ट्री में काम करने वाले अपने नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने रोना और चल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके तीन भतीजे यहां काम करते थे लेकिन उन्हें उनकी कोई खबर नहीं है। वह कहां हैं कैसे हैं कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में भीषण आग - फोटो : PTI
इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। अधिकतर लोगों की मौत फैक्ट्री में दम घुटने के कारण हुई है। वहीं मरने वालों में अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।
 

4 of 5
दिल्ली में भीषण आग - फोटो : PTI

दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख और घायलों के लिए 1-1 लाख रुपये मुआवजे का एलान भी किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। भाजपा की दिल्ली ईकाई ने भी 5-5 लाख रुपये की सहायता देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में भीषण आग - फोटो : PTI
दिल्ली सरकार ने अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में रविवार को लगी आग की घटना में जांच के आदेश देते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग का मालिक दिल्ली के सदर बाजार का रहने वाला है। फैक्ट्री के मालिक की तलाश में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें