फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दिल्ली-NCR के इन मंदिरों में उमड़ी भीड़, मनाया भोलेनाथ का पर्व

Wed, 14 Feb 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mahashivratri - फोटो : himanshu soni
राजधानी में बोल बम, बम-बम भोले, हर-हर महादेव जयघोष के बीच मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में महिलाओं की भी भारी भीड़ उमड़ी। (सभी फोटो- हिमांशु सोनी)
विज्ञापन

2 of 5
mahashivratri - फोटो : himanshu soni
श्रद्धालुओं ने देर शाम तक विशेष पूजा अर्चना की। वहीं, कुछ श्रद्धालु बुधवार को भी महाशिवरात्रि मनाएंगे। मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे युवा शिव के लिबास में आए तो कुछ भगवा पहनकर पहुंचे। महिलाएं भी पारंपरिक परिधानों में पति एवं बच्चों के साथ मंदिर पूजा करने पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
mahashivratri - फोटो : himanshu soni
बुजुर्ग महिलाएं गीतों से शंकर भगवान का गुणगान करते हुए मंदिरों में पहुंची। मंदिरों में पूजा अर्चना के बीच विशेष आरती भी की गई। भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, दूध, दही, गंगाजल, भांग की पत्तियां, धूपबत्ती, फूल, फल आदि लेकर आए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा।

4 of 5
mahashivratri - फोटो : himanshu soni
कमोबेश दिल्ली के हर शिव मंदिर का यही नजारा रहा। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर एवं मादीपुर स्थित शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahashivratri - फोटो : himanshu soni
नीली छतरी वाले मंदिर, कालकाजी मंदिर, श्रीराम हनुमान वाटिका मंदिर, जयपुर हाईवे स्थित शिव मूर्ति, छतरपुर मंदिर, कनाट प्लेस स्थित शिव मंदिर, गौरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राज माता झंडे वाला आदि मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें