आंदोलनकारियों के पथराव से कई वाहनों के शीशे टूटे जबकि यात्री और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
2 of 15
जाट आंदोलन की आंच औद्योगिक नगर तक पहुंच गई है। रविवार को झाड़सेंतली और सीकरी गांवों में प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे का यातायात ठप कर रखा।
विज्ञापन
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
3 of 15
पथराव में कई वाहनों के शीशे टूटे जबकि एक महिला यात्री और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
4 of 15
रविवार को प्रदर्शन की आशंका पर पुलिस ने जाट नेता जगन डागर को सुबह आठ बजे ही उनके घर से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
5 of 15
साढ़े दस बजे झाड़सेंतली गांव में करीब दो सौ प्रदर्शनकारी जमा हो गए और ‘जाट एकता जिंदाबाद, आरक्षण लेकर रहेंगे’ आदि नारे लगाते हुए नेशनल हाईवे दो पर पहुंचे गए।
विज्ञापन
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
6 of 15
प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव किया। इसमें आगरा जा रही निजी बस के शीशे टूट गए और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इसमें चालक और अन्य यात्रियों भी चोट आई।
विज्ञापन
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
7 of 15
प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रॉलर को पथराव कर रुकवाया और नेशनल हाईवे पर आड़ा-तिरक्षा खड़ा कर उसके पहियों की हवा निकाल दी।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
8 of 15
इस दौरान मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़ दिया। गलियों में घुसे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
9 of 15
इसमें कई पुलिस वालों को चोट आई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को गलियों और सड़क पर दौड़ाकर पीटा।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
10 of 15
पुलिस ने सतबीर सरपंच जाजरू, ओमचंद डागर, सहित छह-सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 11:25 बजे डीसी चंद्रशेखर, पुलिस आयुक्त सुभाष यादव, एडीसी डॉ. आदित्य दहिया मौके पर पहुंचे।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
11 of 15
सीपी ने प्रदर्शनकारियों से शांति व्यवस्था भंग नहीं करने और सड़क पर नहीं आने की अपील की। पुलिस के हटते ही प्रदर्शनकारी फिर से नारेबाजी शुरू कर देते।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
12 of 15
करीब सवा बारह बजे जाट नेता जगन डागर पुलिस के साथ झाड़सेंतली पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रॉलर को हटवा कर यातायात दुरुस्त कराया गया।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
13 of 15
करीब डेढ़ बजे सीकरी गांव में प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद यहां शांति व्यवस्था कायम हुई।
PICS: पथराव से लोग हुए घायल तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
14 of 15
इस दौरान पुलिस ने नेशनल हाईवे पर गुडईयर चौक और सेक्टर-59 के कट पर रूट डायवर्ट कर बाईपास रोड से वाहनों को पलवल की ओर रवाना करवाया।